बोनस सीलिंग सीमा को बढाने का अध्यादेश जारी
नयी दिल्ली .29 अक्टूबर. वार्ता. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज बोनस की अर्हता वेतन धनराशि 3500 रुपये प्रति माह से बढाकर दस हजार रुपये करने तथा उच्चतम सीमा.सीलिंग. की गणना प्रतिमाह2500 रुपये से बढाकर 3500 रुपये करने के बारे में एक अध्यादेश जारी किया है1 यह व्यवस्था एक अप्रैल 2006 से लागू मानी जायेगी
अध्यादेश के जरिये बोनस भुगतान कानून 1965 में संशोधन कियागया है 1 बोनस प्राप्त करने की वेतन राशि प्रतिमाह 3500 रु0 से बढाकर दस हजार रु0 कर दी गयी है1 इसी तरह सीलिंग की गणना2500 रु. प्रति माह से बढाकर 3500 रुपये कर दी गयी है1 इस अध्यादेशके बाद कर्मचारियो को अधिकतम 6000 रुपये की बजाये 8400 रुपये बोनस मिल सकेगा1 अध्यादेश के जरिये भवन निर्माण के ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले कर्मचारी भी बानेस के हकदार होंगे1 इन कर्मचारियोंकोवर्ष 2006..07 से नयी सीलिंग के अनुरुप बोनस मिल सकेगा1 सुफल.सत्या.राणा 2115वार्ता दस हजारु0


Click it and Unblock the Notifications
