अमरीका पर निर्भर नहीं पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ..अजीज
कराची.29अक्टूबर.वार्ता.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत अजीज ने कहा है कि पाकिस्तान के राजनीतिज्ञ अपने राजनीतिक भविष्य के लिये अमरीका पर निर्भर नहीं है
डेली टाइम्स में आज प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तानी राजनीतिज्ञों पर इस तरह के आरोप हर रोज लगते रहे है लेकिन यह सच नहीं है1 अमरीका पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में कोई दखल नहीं दे रहा है
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के राजनीतिज्ञों का भविष्य चुनावों के जरिये तय होता है किसी देश के इशारे पर नहीं1 राष्ट्रीय समन्वय अध्यादेश के बारे में उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश को लेकर राजनीतिक दलों में मिश्रित प्रतिक्रिया है
स्वात घाटी के बारे में श्री अजीज ने कहा कि इस इलाके मेंं तालिबान समर्थक आतंकवादियों के खिलाफ् सेना को नहीं लगाया गया है1इस कार्रवाई में केवल अर्द्धसैनिक बल और पुलिस आतंकवादियों से निपट रही है
अंकुर रामलाल1956वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
