तहलका मामले में पत्रकार की गिरफ्तारी पर रोक
नई दिल्ली. 29 अक्टूबर .वार्ता. दिल्ली उच्च न्यायालय ने तहलका स्टिंग आपरेशन के मामले में गुजरात के पत्रकार धीमंत पुरोहित की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है
न्यायमूर्ति वी बी गुप्ता ने कल दायर श्री पुरोहित की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दिया है
गुजरात सरकार के वकील अरविंद पांड्या ने राज्य में वर्ष 2002 में हुए दंगों पर आधारित तहलका के स्टिंग आपरेशन के मामले में श्री पुरोहित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी1 हालांकि श्री पुरोहित ने इस मामले में किसी भी भूमिका से इनकार किया है लेकिन श्री पांड्या का दावा है कि श्री पुरोहित ने उनके साथ अपने संबंधों का दुरूपयोग किया है
प्रकाश.समरेन्द्र.राणा 2015वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
