बजाज आटो एक्सीड का उत्पादन बढायेगी

नयी दिल्ली.29 अक्टूबर.वार्ता.देश की अग्रणी मोटरबाइक निर्माता कंपनी बजाज आटो लिमिटेड अगले नवंबर से 125 सीसी की एक्सीड बाइक का उत्पादन प्रति महीने 50 हजार से बढाकर 75 हजार करने जा रही है

कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने सितंबर से अब तक अपनी नई बाइक एक्सीड की 65 हजार यूनिट बेचीं है और बढती मांग के मद्देनजर उत्पादन क्षमता बढाने का फ्ैसला लिया गया है1पहले कंपनी ने दिसंबर या जनवरी से उत्पादन क्षमता बढाने की घोषणा की थी

बजाज आटो ने उसकी 100 सीसी की सस्ती बाइक ..प्लेटिना..के बारे में कतिपय तत्वों द्वारा भ्रामक सूचनाओं वाले कागजात बांटनेे के देशव्यापी प्रयासों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धी कंपनियों द्वारा कंपनी के ग्राहकों को भडकाने के लिए ये दुष्प्रचार किए जा रहे है1इनमें कहा गया है कि कंपनी प्लेटिना को बाजार से वापस ले रही है1बजाज आटों ने उडीसा के पुरी.छतीसगढ के रायपुर और गुजरात के सूरत सही कई स्थानों पर कंपनी के उत्पादों के संबंध में भ्रामक सूचनाओं वाले कागजात बांटते हुई कई लोगों को रंगे हाथों पकडा है

कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर विमल सुंबली ने कहा कि प्लेटिना हमारे लिए काफ्ी महत्वपूर्ण ब्रांड और हमें इसके बारे में ग्राहकों से काफ्ी उत्साहवर्द्धक जवाब मिले है1इस काफ्ी सफ्ल उत्पाद को वापस लेने की हमारी कोई योजना नहीं है1उन्होने कहा कि हम प्रतिस्पर्धा के रूप में ऐसे अनैतिक व्यवहार को कतई नहीं स्वीकार करेंगे1 श्री सुंबली ने कहा कि बजाज आटो क ी नई बाइक एक्सीड 125 के बारे में भी दुष्प्रचार किया जा रहा है

पुनीत.कैलाश.राणा 1839वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+