40 फीसदी नवजातों का पंजीकरण नहीं होता .. डब्ल्यू एच आे

जेनेवा .29 अक्तूबर. रायटर . विश्व स्वास्थ्य संगठन .डब्ल्यू एच आे .के मुताबिक विश्व स्तर पर 40 फीसदी नवजातों और दो तिहाई मरने वालों का पंजीकरण नहीं किया जाता

डब्ल्यू एच आे ने बताया कि कई विकासशील देशों में जन्म और मृत्यु को ठीक तरह से दर्ज नहीं किया जाता 1 इन देशों की सरकारों को यह पता नहीं होता कि उनके यहां कितने लोगों ने जन्म लिया है और कितने लोग मर चुके हैं 1 ये देश जन्म और मृत्यु का रिकार्ड या उनके पंजीकरण के दस्तावेजों का ठीक से रखरखाव नहीं रखते

संगठन के अनुसार पंजीकरण न होने की वजह से सरकारों को प्रभावी स्वास्थ्य नीति बनाने में मुश्किलों का सामना करना पडता है 1 उन्हें यह ठीक से पता नहीं चल पाता कि उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जो कदम उठाये हैं उनका क्या प्रभाव पडा है 1न ही उन देशों की सरकारों को यह पता चल पाता है कि उनका स्वास्य बजट ठीक से खर्च हो पा रहा है या नहीं 1 डब्ल्यू एच आे के 193 सदस्य देशों में केवल 31 देश ही ऐसे हैं जिनके पास विश्वसनीय जन्म और मृत्यु के आंकडे हैं

शोभित . प्रेम.1144रायटर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+