मैंने महाजन को नहीं मारा.. प्रवीण
मुंबई. 29 अक्तूबर. वार्ता. वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद महाजन के छोटेभाई प्रवीण ने आज इंकार किया कि उन्होंने गत वर्ष 22 अप्रैल कोअपने भाई की हत्या की थी 1 प्रवीण महाजन ने यह तो स्वीकार किया कि पुलिस ने जो हथियारजब्त किया और जो वाहन पूर्णा इमारत के बाहर से बरामद किया था,वह उसके थे लेकिन उसने इससे इंकार कर दिया कि वह उस दिन श्रीमहाजन के घर पर गया था1 उसने कहा कि उसे नहीं मालूम 22 अप्रैलकी सुबह श्री महाजन के घर पर क्या हुआ1 अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस पी दावरे के सवालों के जवाब में प्रवीणने इससे भी इंकार किया कि घटना से कुछ दिन पहले उसने अपने भाईको एक एसएमएस भेजकर एक करोड़ पये की मांग की थी औरधमकाया था
प्रवीण महाजन ने यह माना कि पिता वेंकटेश महाजन की मौत केबाद प्रमोद ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय प्रवीण कीउम्र 11 वर्ष थी1 प्रवीण ने अदालत को बताया कि सारंगी से उसकाविवाह प्रमोद महाजन ने करवाया था
न्यायाधीश ने आज प्रवीण से पूछने के लिए लगभग 500 सवालों कीएक सूची बनायी थी1 यह सवाल अदालत में अब तक पेश गवाहों रेखामहाजन ..प्रमोद महाजन की पत्नी.. बेटी पूनम महाजन राव. बहनोईगोपीनाथ मुंडे. बहन प्रज्ञा मुंडे और अन्य गवाहों की गवाही के आधारपर बनाए थे
प्रवीण महाजन ने अधिकतर सवालों के जवाब ..हां.. या ..ना.. मेंदिये और लगातार इंकार किया कि 22 अप्रैल को वह अपने भाई के घरपर गया था
महेश 1837 .जारी वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
