हसीना ने ई पी आर के तहत मामले को चुनौती दी
ढाका..29 अक्तूबर..वार्ता..बंगलादेश की पूर्व प्रधानमत्री शेख हसीना ने अपने खिलाफ आपातकालीन शक्ति नियमों..ई पी आर.. के तहत भ्रष्टाचार का मामला दाखिल करने की वैधता को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है
इस याचिका पर अगले एक..दो दिन में सुनवाई होने की संभावना है
भ्रष्टाचार निरोधक आयोग..ए सी सी.. ने गत दो सितंबर को तेजगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोप लगाया था कि सुश्री हसीना और छह अन्य लोगों को खुलना में 100 मेगावाट के ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए एक विदेशी कंपनी को मदद करने के बदले में तीन करोड टका की रिश्वत दी गई थी
इस समय हिरासत में बंद सुश्री हसीना के खिलाफ यह पांचवा मामला है
आकाश राम155
वार्ता 1528


Click it and Unblock the Notifications
