अण्णा हजारे पर लिखी पुस्तक का विमोचन
पुणे. 29 अक्तूबर. वार्ता. समाजसेवी अण्णा हजारे पर लिखी एक पुस्तकका विमोचन आज यहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने किया
..वाट ही संघर्षाची..संघर्ष भरा रास्ता. नामक इस पुस्तक में सेना मेंवाहन चालक के दिनों से लेकर सूचना अधिकार समेत विभिन्न मुद्दों परश्री हजारे के आंदोलनों आदि पर प्रकाश डाला गया है
इस अवसर पर श्री शिंदे ने कहा कि सत्ताधारियों पर अंकुश के लिएसामाजिक कार्यकर्ताओं का हस्तक्षेप लोकतंत्र के लिए निहायत जरूरीहै1 उन्होंने कहा कि श्री हजारे अपनी निस्वार्थ समाजसेवा और खासकरअहमदनगर जिले के रालेगणसिद्धी गांव के कायापलट के लिए जानेजाते हैं
समारोह में मौजूद गृह मंत्री आर आर पाटिल ने कहा कि पुस्तकयुवाओं को परिवर्तन के लिए सही रास्ते पर चलने को प्रेरित करेगी
महेश .सत्या.ति्रपाठी2213 .वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
