इराक में आत्मघाती हमले में 27 पुलिसकर्मियों की मौत
बगदाद 29 अक्टूबर .रायटर. इराक के दियाला प्रांत की राजधानी बाकूबा में आज एक आत्मघाती हमले में 27 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी
दियाला प्रांत के पुलिस प्रमुख मेजर जनरल घानिम अल कुरैशी ने बताया कि मोटर साइकिल पर सवार होकर एक आत्मघाती हमलावर स्पेशल रैपिड रिएक्शन यूनिट के शिविर में घुस आया और वहां अभ्यास कर रहे पुलिस वालों पर हमला कर दिया1 इस घटना में 27 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और 20 घायल हो गये1 घायलों में एक महिला एवं एक बच्चा भी शामिल है
इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि यह आतंकवादी कार्रवाई अलकायदा से जुडी है क्योंकि इसे पहले भी इराकी सुरक्षा बलों पर ऐसे आत्मघाती हमलों में अलकायदा शामिल रहा है
शोभित.आकाशसुनील1417रायटर


Click it and Unblock the Notifications
