इजरायल के प्रधानमंत्री को पौरूष ग्रंथि में कैंसर
यरूशलम..29 अक्तूबर..रायटर..इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद आेल्मर्ट ने आज घोषणा की कि उन्हें पौरूष ग्रंथि में कैंसर है जिसके लिए आगामी कुछ महीनों में आपरेशन कराने की जरूरत पडेगी लेकिन वह कामकाज के लिए पूरी तरह फिट हैं
62 वर्षीय आेल्मर्ट ने जल्दबाजी में बुलाये गये एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डाक्टरों को गत सप्ताह उनकी वार्षकि स्वास्थ्य जांच के दौरान पौरूष ग्रंथि में कैंसर का पता चला1 लेकिन यह जानलेवा नहीं है1इसके लिए आगामी महीनों में आपरेशन किया जायेगा
श्री आेल्मर्ट ने कहा कि वह आपरेशन तक कामकाज करने के लिए पूरी तरह फिट हैं और आपरेशन के बाद भी वह बहुत जल्द अपना कामकाज संभाल लेंगे
उन्होंने कहा कि इजरायली जनता को उनकी बीमारी के बारे में जानने का अधिकार है
आकाश अंकुर रामलाल1847रायटर


Click it and Unblock the Notifications
