पश्चिम बंगाल की वाममोर्चा सरकार को निलंबित किया जाए..ममता

नंदीग्राम. 28 अक्टूबर. वार्ता. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की कडी आलोचना करते हुए आज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र से वाममोर्चा सरकार को निलंबित करने की मांग की

सुश्री बनर्जी ने कोटाई रवाना होने से पहले हंसछारा के निकट अपने संबोधन में नंदीग्राम घटनाओं को माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी .माकपा. द्वारा रिजवानुर मामले से ध्यान बंटानें की कोशिश करार देते हुए कहा कि वाममोर्चा सरकार नंदीग्राम में शांति कायम करने और लोगों को इंसाफ दिलाने में असफल रही है और तृणमूल कांग्रेस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. से जांच कराने की मांग करती है

हालांकि सुश्री बनर्जी का इससे पहले कोलकाता लौटाने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने कोटाई में ही ठहरने का फै सला किया1वह वहां से गिरि बाजार जाएगी जहां माकपा समर्थकों ने हाल ही में कथित प से तृणमूल कांग्रेस के 100 कार्यकर्ताओं के घरों में आग लगा दी है

उधर नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सुश्री बनर्जी के कार काफिले पर हुए हमले की कडी निंदा की है1 उन्होंने कहा कि राज्य में स्थानीय प्रशासन असफल हो गया है और कानून एवं व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है

लोक जनशक्ति पार्टी ने भी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख पर हमले की निंदा की है

सुमन.उपाध्याय.सत्या.ति्रपाठी2236वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+