जर्मन चांसलर मर्केल भारत यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंची
नयी दिल्ली 29 अक्टूबर.वार्ता. जर्मन चांसलर एंजिला मर्के ल भारत और जर्मनी के बीच राजनीतिक सहयोग और रणनीतिक सोदारी को मजबूत करने के लिए भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज रात यहां पहुंची1 उनकी यात्रा के दौरान 12 समौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार ये समौते रक्षा ्ऊर्जा ्व्यापार तथा विग्यान एवं तकनीकी से संबंधित होंगे 1 एक महत्वपूर्ण समौता गोपनीय सूचनाओंं को सुरक्षित रखने के बारे में भी होगा 1 जर्मन चांसलर के साथ वहां के शिक्षामंत्री और चांसलर के सुरक्षा सलाहकार के अलावा सीमंस और लुफ्थांसा जैसी कंपनियो के प्रतिनिधि भी आ रहे हैं1 श्रीमती मर्केल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ दिवपक्षीय और अंर्तराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श के साथ ही राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल. उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ्संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी. विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात करेंगी 1 सुश्री मर्केल नयी दिल्ली से मुम्बई भी जायेंगी 1 जहां वह शीर्ष उद्योग प्रतिनिधियों के साथ गोलमेज बैठक में भाग लेंगी
प्रधानमंत्री और श्रीमती मर्के ल विज्ञान और तकनीकी उपलब्धियोंं को दर्शाने वाली एक रेल गाडी को हरींडी दिखाकर रवाना करेंगे 1 यह रेलगाडी वर्ष भर की यात्रा के दौरान देश के 60 छोटे बडे शहरों से होकर गुजरेगी1 ै विज्ञान ट्रेन ै नाम वाली इस रेलगाडी की विज्ञान प्रदर्शनी को भारतीय रेलवे विज्ञान और तकनीकी विभाग तथा जर्मनी की एक संस्था मैक्स प्लांक ने तैयार किया है
सुफल रवि .सत्या.राणा 2214वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
