जिंदल बने लुसियाना के गवर्नर
ह्यूस्टन,22अक्टूबरः भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार बॉबी जिंदल अमेरिका के लुसियाना प्रांत के गवर्नर निर्वाचित हो गए हैं. बॉबी भारतीय मूल के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो किसी अमेरिकी प्रांत के गवर्नर बने हैं.
इस चुनाव में जिंदल को 54 प्रतिशत मत प्राप्त हुए,जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट उम्मीदवार को मात्र 18 प्रतिशत वोट मिले.जिंदल कैथलीन ब्लांको का स्थान लेंगे.
वर्ष 2003 के चुनाव में जिंदल डेमोक्रेट नेता ब्लांको से हार गए थे.ब्लांको वर्ष 2005 में आए भयंकर तूफान कैटरीना के कथित घोटाले को लेकर हुई आलोचनाओं के कारण इस बार चुनाव में नहीं उतरीं।
जिंदल वैसे तो भैरतीय मूल के हैं लेकिन उनकी जन्मस्थली अमरीका ही है.उनका मूल नाम पीयूष है.जिंदल ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है.इस जीत पर जिंदल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरे माता-पिता कुछ सपने लेकर यहां आए थे जो अब पूरे हो रहे हैं.उनका अमेरिका में खास मुकाम हासिल करने का सपना साकार हुआ.जिंदल ने चुनाव के दौरान राजनीतिक भ्रष्टाचार दूर करने,करों की कमी और स्कूलों की स्थिति सुधारने का वादा किया है.
;











Click it and Unblock the Notifications