कौन हैं सीमा ठाकुर जो बनीं भारत की पहली महिला Volvo बस की ड्राइवर? जानें कितना कठिन रहा उनका सफर
देश में महिलाओं की नौकरी के लिए पहले केवल सरकारी नौकरी नहीं तो प्राइवेट सेक्टर में कुछ गिने चुने क्षेत्र ही सही माने जाते थे। लेकिन अब हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर रही हैं।
कई महिलाएं तो पुरुषों से कई क्षेत्र में आगे भी निकल रही हैं। तो चलिए आज हम एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत आज भारत की पहली महिला Volvo बस की ड्राइवर बन गई हैं। जी हां हम हिमाचल की सीमा ठाकुर की बात कर रहे हैं जो कि हर उस महिला के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो कि खुद को पुरुष से कमतर आंकती हैं। नीचे पढ़ें सीमा ठाकुर के संघर्ष की कहानी...

सबसे पहले जानें कौन हैं सीमा ठाकुर
हिमाचल के खतरनाक पहाड़ी इलाके में एक महिला का भारी वाहन चलाना थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन सीमा ठाकुर (29) ने हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस ड्राइवर बनकर सभी रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ दिया है। जी हां हिमाचल सड़क परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही 2,773 बसों को चलाने वाले ड्राइवर की लिस्ट में सीमा ठाकुर एकमात्र महिला हैं। वो सबसे कठिन और लंबी अंतरराज्यीय सड़कों पर ड्राइविंग करती हैं। उनके पिता भी बस के ड्राइवर थे।
सीमा ठाकुर कितनी पढ़ी लिखी
सीमा ठाकुर ने स्कूली शिक्षा के बाद हिमाचल की राजधानी शिमला के कोटशेरा कॉलेज से बीए और अंग्रेजी में एमए किया हुआ है। वह बचपन से पढ़ने में होशियार तो थी हीं साथ में पिता के साथ बस में जाती थी तो ड्राइविंग को गौर से देखती थीं।
सीमा ठाकुर ने क्यों चुना यह क्षेत्र
उन्हें बस ड्राइवर के रूप में काम करना अच्छा लगता है। उनका कहना है कि मैं ऐसे क्षेत्र को चुनना चाहती थी जो कि महिलाओं के लिए चैलेंज माना जाता था। मैं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि घर की चार दिवारी से महिला निकलकर इस क्षेत्र में आएं और अपने परिवार की आर्थिक मदद में सहयोग करें।
52सीटों वाली बस चलाने की ट्रेनिंग ले चुकी हैं सीमा
सीमा ठाकुर के मुताबिक वह 52 सीटों वाली बस चलाने की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। उन्होंने लाहौल और स्पीति से लेकर किन्नौर जैसी खतरनाक सड़कों पर ट्रेनिंग ली हैं।
सीमा बोलीं- अब अधिक से अधिक महिलाएं इस क्षेत्र से जुड़ेंगी
सीमा ने एक चैनल को साक्षात्कार देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय बस चलाना वास्तव में एक अद्भुत अनुभव है और यह बहुत लंबी अवधि है। मैं इस क्षेत्र की एकमात्र पहली महिला बस चालक हूं। सीमा ठाकुर का कहना है कि मेरी नई जिम्मेदारी से सीख ले अब अधिक से अधिक महिलाएं एचआरटीसी की बसों और कैब में काम करने के लिए आगे आएंगी।
देश की पहली महिला जिन्होंने वोल्वो बस चलाई
सीमा ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली महिला हैं, जिन्होंने वोल्वो बस चलाई है। महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से देखें तो सीमा ठाकुर का इस मुकाम तक पहुंचना बहुत कुछ दर्शाता है। साथ ही महिलाएं ड्राइविंग नहीं कर सकती जैसे रुढ़िवादी विचारों को भी जवाब देता है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications