Womens Day 2023: कौन हैं ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी, IAF में लड़ाकू यूनिट की कमान संभालने वाली बनीं पहली महिला

शालिजा धामी को दो बार कमांडिंग-इन-चीफ से पुरस्कार मिल चुका है। वे अभी फ्रंटलाइन कमांड मुख्यालय में तैनात हैं

कौन हैं ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी

Who is Group Captain Shalija Dhami: आठ मार्च यानी कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन नारियों की शक्ति और शौर्य को याद किया जाता है। उनकी सफलता से अन्य महिलाएं प्रेरणा लेती हैं। वैसे तो महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में वे बुलंदियों की सीढ़ी चढ़ रही हैं। रक्षा क्षेत्र की बात करें तो वहां भी महिलाओं का डंका लगातार बजता आ रहा है। महिला न सिर्फ रक्षा में बल्कि हर क्षेत्र में बुलंदी पर हैं। इस बीच भारतीय वायुसेना में शालिजा धामी फ्रंटलाइन लड़ाकू इकाई की कमान संभालने वाली पहली महिला है।

ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी को वर्ष 2003 में हेलीकाप्टर पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके पास 2800 घंटे से अधिक का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है। वे एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में हेलीकाप्टर यूनिट के फ्लाइट कमांडर के रूप में काम किया है। उन्हें दो बार एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। शालिजा धामी अभी फ्रंटलाइन कमांड मुख्यालय की संचालन शाखा में तैनात हैं।

Recommended Video

      Top Richest Women of the World: अपने दम पर जीतीं दुनिया Business World में है 'धाक' | वनइंडिया हिंदी

      लुधियाना के शहीद करतार सिंह सराभा गांव में पली-बढ़ी शैलजा को देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा अपने गांव की आवोहवा से मिला। इस गांव का नाम देश की आजादी में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शहीद के नाम पर रखा गया है। शालिजा धामी के माता-पिता सरकारी नौकरी में थे। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सरकारी स्कूल से की। 12वीं की पढ़ाई के दौरान एनसीसी के एयरविंग में जाना शालिजा के जीवन में निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

      कौन हैं शालिजा धामी

      विंग कमांडर शालिजा धामी भारतीय वायु सेना में एक अधिकारी हैं। उन्हें 3 दिसंबर 2003 को वायु सेना में शामिल किया गया था। वह पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। अगस्त 2019 में वह पहली महिला फ्लाइट कमांडर बनी थीं। वह चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों के लिए भारतीय वायुसेना की पहली महिला उड़ान प्रशिक्षक भी बनीं। उनकी पहली एकल उड़ान 2003 में एचएएल एचपीटी-32 दीपक में थी। धामी पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं, जिन्हें भारतीय वायु सेना के साथ स्थायी कमीशन दिया गया।

      यह भी पढ़ें- गुजरात: भारतीय तट रक्षक और गुजरात एटीएस ने पकड़ी ईरानी नाव, जब्त की 425 करोड़ रुपये की 61 किलो ड्रग्‍स

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+