Motivational: दिल को छू जाएगा दिव्‍यांग शख्‍स का यह वायरल वीडियो

नई दिल्‍ली। भारत समेत दुनिया के अन्‍य देशों में एक से बढ़कर एक लीडर्स आए और चले गए, लेकिन इनमें से कुछ आज भी हमारे प्रेरणस्रोत हैं। महात्‍मा गांधी, अब्राहम लिंकन, नेल्‍सन मंडेला ये सभी हमारी यादों में जिंदा हैं, क्‍योंकि ये लीडर्स हमें आज भी प्रेरित करते हैं। संघर्ष को शक्ति में बदलना कोई आसान काम नहीं, हर आदमी नहीं कर पाता है, लेकिन जरूरी नहीं कि प्रेरणा के लिए हमें सिर्फ इन बड़े लीडर्स के ही नामों को याद करने की जरूरत है। कई बार हमारे आम जीवन में भी कुछ ऐसे लोग दिखाई दे जाते हैं जो हमारी आत्‍मा को झकझोर जाते हैं। यह वीडियो भी एक ऐसे ही शख्‍स का है, जो सोशल मीडिया पर प्रेरण बनकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: तीन तलाक अध्यादेश को मोदी सरकार ने दी मंजूरी, 6 महीने में पास कराना होगा बिल

this motivational viral video of divyang will to touch your heart

हमें नहीं पता कि वीडियो कहां का है, यह शख्‍स कौन है, जिसका एक पैर नहीं, लेकिन वह अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए बैसाखी के सहारे कंघे पर बोरियां उठा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह शख्‍स एक पैर खो जाने के गम में डूबा नहीं दिख रहा। वह आत्‍मविश्‍वास के साथ अपना काम कर रहा है। यह शख्‍स बता रहा है कि कोई काम छोटा नहीं होता और जिंदगी में मजबूरी नाम का शब्‍द कमजोर अपनाते हैं।

दिल को छू लेने वाला यह वीडियो ऐसे दौर में सामने आया है जब युवा छोटी-छोटी बातों पर आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। कोई नंबर कम आने पर तो कोई मोबाइल न चलाने देने पर। इस वीडियो को देखने के बाद हम सभी को अपनी-अपनी परेशानियां कम लगने लगेंगी। खुद ही देख लीजिए ये शख्‍स जीवन के संघर्ष की कहानी कितने जज्‍बे के साथ दुनिया के सामने रख रहा है।

ये भी पढ़ें: लगातार उछाल के बाद आज दिल्ली में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+