Success story: जानिए कौन हैं Ritwika Pandey, जिसने IPS भाई के बाद क्रैक की UPSC, पाई नंबर वन रैंक
UPSC Success Story in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने हर किसी के बस की बात नहीं। वहीं, झारखंड के गढ़वा की भाई बहन की जोड़ी ने यूपीएससी निकाल लिया। भाई ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा और बहन ने भारतीय सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है।
यह सक्सेस स्टोरी ऋत्विका पांडेय और उनके भाई प्रियांशु पांडे की है। ऋत्विका पांडेय ने बीते दिनों घोषित हुए भारतीय वन सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम में अखिल भारतीय स्तर पर नंबर वन रैंक हासिल की है। भाई प्रियांशु पांडेय ने 2015 ने यूपीएससी क्रैक की और बतौर आईपीएस असम-मेघालय कैडर (मेघालय विंग) में ज्वाइन किया।

बता दें कि यूपीएससी क्रैक करने वाली भाई-बहन की यह जोड़ी झारखंड के गढ़वा पुलिस थाना इलाके के गांव कुंडी के विजय पांडेय के बेटा-बेटी है। इनके दादा विक्रमा पांडेय संयुक्त बिहार में प्राथमिक शिक्षक संघ के चर्चित नेता रहे हैं।
भारतीय वन सेवा परीक्षा 2023 की टॉपर ऋत्विका के पिता विजय पांडेय हॉर्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर हो चुके हैं। वर्तमान में इनका परिवार नई दिल्ली में रहता है। इनका ननिहाल बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा गांव में है।
मीडिया से बातचीत में ऋत्विका ने बताया कि बीटेक करने के बाद उसने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। दूसरे प्रयास में भारतीय वन सेवा परीक्षा में सफलता मिली। देशभर में नंबर वन रैंक लाने का श्रेय परिवार के सपोर्ट और खुद की कड़ी मेहनत को जाता है।












Click it and Unblock the Notifications