Success Story: पिता किसान, इकलौती बेटी ने छोड़ दी लाखों नौकरी और फिर UPSC परीक्षा पास कर रचा इतिहास
UPSC Success Story Bihar: बिहार की बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए देश और विदेश में ज़िले का नाम रोशन कर रही हैं। आज हम आपको बिहार की एक ऐसी ही किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेटी अन्नपूर्णा सिंह के संघर्ष की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं।
बिहार के बांका ज़िले के लाहोरिया गांव की रहने वाली अन्नपूर्णा सिंह ने साल 2023 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 99वीं रैंक हासिल किया है। किसान पिता की बेटी अन्नपूर्णा की कामयाबी के किस्से इसलिए भी लोगों की ज़ुबान पर हैं, क्योंकि उन्होंने नौकरी करते हुए यूपीएससी की तैयारी की थी।

अन्नपूर्णा बतौर सेमीकंडक्टर इंजीनियर इंटेल में जॉब करती थीं। प्राइवेट कंपनी में जॉब के प्रेशर के साथ पढ़ाई के लिए वक्त निकालना काबिले तारीफ़ है। बेंगलुरु के इंजीनियरिंग कॉलेज से अन्नापूर्णा ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है।
बीटेक करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी इंटेल में उन्हें सेमीकंडक्टर इंजीनियर की जॉब मिली। इसी दौरान कोरोनाकाल ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी क्रम में उन्होंने यूपीएससी एग्ज़ाम की तैयारी का फ़ैसला लिया। पहली दो कोशिश में उन्हें कामयाबी नहीं मिली लेकिन वह हार नहीं मानीं।
कोरोना काल के दौरान उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग कर ख़ास तौर से मॉक इंटरव्यू के लिए तैयारी की। आखिरकार तीसरी बार उन्हें कामयाबी मिल ही गई। अन्नपूर्णा की मानें तो यूपीएससी एग्ज़ाम के पहले अटेम्प्ट के बाद लाखों की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी।
नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए पटना का रुख किया। यूपीएससी की तैयारी के लिए उन्होंने आर्थिक रूप स्ट्रॉन्ग जॉब छोड़ कर संघर्ष भरे रास्ते को चुना। आज की तारीख में वह लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।
यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को अन्नपूर्णा ने सलाह दी है कि शुरुआती कोशिश में जल्दबाजी नहीं करें। नाकामयाबी से निपटने के लिए रचनात्मक विकल्प को अपनाएं। असफलता मिलने पर वैसे तरीक़े को अपनाएं जो कि सही हो और आपको कामयाबी दिलाए। ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर अन्नपूर्णा का जियोग्राफी रखा था।
ऑनलाइन रिसोर्सेज के ज़रिए उन्होंने सामान्य अध्ययन की तैयारी की। टॉप 100 रैंक में जगह बनाने के लिए इंटरव्यू में मिले मार्क्स ने अन्नपूर्णा के लिए अहम भूमिका निभाई। इंटरव्यू में 212 अंक हासिल कर वह यूपीएससी इंटरव्यू में सेकेंड टॉपर बनी। अन्नपूर्णा ने कहा कि इंटरव्यू के लिए पढ़ाई की ज़रूरत नहीं, यह मिथक है। मेन एग्ज़ाम के मुकाबले इंटरव्यू के लिए मैनें ज़्यादे पढ़ाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications