Success Story:मां पद्मश्री से सम्मानित, पिता IAS अधिकारी, बेइंतहा खूबसूरत ये IPS अब बनीं अभिनेत्री
IPS Simala Prasad Success Story Hindi: आज हम आपको सक्सेस स्टोरी की कड़ी में उस महिला से मिलवाएंगे, जिसे लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं। कुदरत ने उन्हें बेइंतहा खूबसूरत बनाया है तो वहीं अदाकारी में भी वो माहिर हैं और सबसे बड़ी बात उनकी गिनती देश के सबसे तेज तर्रार और ईमानदार अफसरों में होती है।
आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद की, जो इन दिनों एक फिल्म की वजह से भी बहुत ज्यादा चर्चित हैं। सिमाला प्रसाद ने "द नर्मदा स्टोरी" फिल्म में खास रोल निभाया है।

"द नर्मदा स्टोरी" फिल्म में खास रोल निभाया है सिमाला ने
मालूम हो कि इस फिल्म रघुबीर यादव और मुकेश तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार हैं, इस फिल्म की नंबे प्रतिशत शूटिंग एमपी में हुई है और ये पूरी तरह से नर्मदा बचाओ अभियान से प्रेरित है। फिल्म के कई सींस सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं।
किसी IPS का फिल्मों में रोल प्ले करना बेहद खास है
फिल्मों में कलाकारों का IAS और IPS बनना तो आम बात है लेकिन किसी IPS का फिल्मों में रोल प्ले करना बेहद खास बात है। आपको बता दें कि 8 अक्टूबर 1980 में एमपी के भोपाल में जन्मी सिमाला प्रसाद बचपन से ही मेघावी छात्रा रहीं।

कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट थीं सिमाला प्रसाद
भोपाल में उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई और इसके बाद उन्होंने बरकतउल्ला विवि से सोशलॉजी में एमए किया, वो अपने कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं, इनका मकसद शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का था और इसी कारण इन्होंने कॉलेज लाइफ से ही इसकी तैयारी तैयारी शुरू कर दी थी।
पहले प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम क्रेक किया
इन्होंने साल 2010 में पहले प्रयास में ही यूपीएससी एग्जाम क्रेक किया वो भी बिना किसी कोचिंग के, इसके बाद साल 2011 में उनकी तैनाती आईपीएस के रूप में हुई, वो इस वक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक रेलवे की पोस्ट पर तैनात हैं। सिमाला प्रसाद का परिवार भी काफी पढ़ा-लिखा और कला प्रिय रहा है।
मां साहित्यकार और पापा आईएएस अधिकारी, गजब है परिवार
उनकी मां मेहरुन्निसा परवेज साहित्यकार थीं और उन्हें साल 2005 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था, अपने पापा के बेहद करीब रहीं सिमाला प्रसाद के पिता भागीरथ प्रसाद खुद आईएएस अधिकारी रहे हैं इसलिए पढ़ाई, अनुशासन का माहौल उन्हें बचपन से मिला जो उन्हें किताबों के नजदीक ले गया।।
पहले भी दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं सिमाला प्रसाद
पढ़ाई से इतर सिमाला प्रसाद को अभिनय, डांस में भी काफी रूचि है, वो कई थियेटर नाटक कर चुकी हैं और कला के प्रति इसी प्रेम के चलते वो फिल्मों तक पहुंच गईं। 'द नर्मदा स्टोरी' से पहले वो साल 2017 में आईं फिल्म 'अलिफ़' और साल 2019 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'नक्कश' में भी काम कर चुकी हैं।
जो मैं रीयल हूं वही रील लाइफ में भी हूं: सिमाला प्रसाद
'द नर्मदा स्टोरी' के बारे में बात करते हुए सिमाला ने कहा कि 'इस फिल्म में सच्चाई और कला के सारे रंग हैं, मुझे पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म को लोग जरूर पसंद करेंगे।'
फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए सिमाला ने कहा कि 'उन्होंने फिल्म में वो ही रोल प्ले किया है जो कि वो रीयल लाइफ में हैं, फिल्म में लोगों को उनके पेशे के ही सारे शेड्स नजर आएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग मेरे काम से निराश नहीं होंगे।'












Click it and Unblock the Notifications