Success story: धनिया की पत्ती ने महाराष्ट्र के शख्स को बनाया करोड़पति, अब एसयूवी की कर रहा सवारी
Success story: धनिया की पत्ती किसी को मालामाल बना सकती है, ऐसा क्या कभी किसी ने सोचा होगा, सब्जी के साथ दस साल पहले फ्री मिलने वाली हरी धनिया की पत्ती ने महाराष्ट्र के लातूर में रहने वाले एक शख्स के जीवन को हरियाली और ताजगी से भर दिया है! हरी धनिया की पत्ती की बदौलत पांच साल में अंदर करोड़पति बन चुका है, आइए जानते हैं कैसे?

जानें कौन है ये शख्स
दरअसल, सब्जी की शान मानी जाने वाली हरी धनिया की पत्ती ने जिस शख्स की किस्मत ही बदल डाली है, वो शख्स महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला रमेश विठुलराव है।
कैसे धनिया की पत्ती ने बदली शख्स की किस्मत
रमेश विठुलवार एक किसान है जिसने 2019 में धनिया की खेती शुरू की और पिछले पांच सालों में उसने एक करोड़ रुपये की कमाई केवल धनिया की खेती से की हैं।
हरी धनिया की पत्ती ने रमेश के जीवन में भर दी खुशहाली
कभी साधारण से घर में रहने वाले रमेश विठुलराव के जीवन में हरी धनिया की पत्ती ने हरियाली भर दी है। हरी धनिया पत्ती की बदौलत रमेश ने अब एक आलीशान घर बना लिया और जिसमें एसी समेत अन्य अत्याधुनिक लग्जरी लाइफ वाली सुविधाएं है। इतना नहीं कभी साइकिल से चलने वाला रमेश अब अपनी एसयूपी में नजर आता हैं।
अंगूर की खेती में उठाया नुकसान
रमेश 2015 में 3 एकड़ खेत में अंगूर की खेती जिससे उसे 5 लाख की कमाई हुई और 10 रुपये के रेट से 50 टन अंगूर बेचे थे। जबकि अंगूर की खेती करने में उसे 6.5 लाख रुपये लागत लगाई थी। लगभग डेढ़ लाख का नुकसान होने के बाद रमेश ने अंगूर की खेती ना करने का निर्णय लिया।
2019 में धनिया की पत्ती ने बदली किस्मत
2019 में रमेश ने धनिया की खेती करने का निर्णय लिया और पहले साल में उसने 25 लाख रुपये की कमाई की। जबकि धनिया की खेती में पहली बार उसने महज 1 लाख रुपये लागत लगाई थी। ये वो समय था जब देश में कोविड ने दस्तक दे दी थी और लोग घरों में कैद थे।
रमेश बने करोड़पति
रमेश ने बताया कि दूसरे साल 2020 में 16 रुपये की कमाई की और 2021 में 14 लाख रुपये की और 2022 में 16 लाख की कमाई की वहीं 2023 में अब तक 16.30 रुपये की कमाई कर चुका है। रमेश बताते हैं 2019 से लेकर अब तक वो कुल एक करोड़ रुपये हरी धनिया की पत्ती से कमा चुके हैं।
रमेश ने बताया सक्सेस मंत्रा
रमेश के अनुसार पारंपरिक खेती में मुनाफा नहीं होता इसलिए थोड़ा हटकर खेती करना ज्यादा फायदेमेंद होता है। उन्होंने अन्य किसानों को भी पारंपरिक खेती के बजाए अन्य फसल की खेती करने की सलाह दी।उन्होंने कहा धनिया की खेती में लागत भी कम आती है और डिमांड अधिक होने कारण सही दाम भी मिल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications