Success Story: पापा कर्नल और मां लेफ्टिनेंट, मिलिए 22 साल में UPSC क्रेक करने वाली इस खूबसूरत IAS से
Chandrajyoti Singh IAS Success Story: सक्सेस स्टोरी की कड़ी में हम आज आपको मिलवाने जा रहे हैं एक ऐसी खूबसूरत IAS से, जिसने बिना किसी कोचिंग के ही 22 साल की उम्र में यूपीएससी का एग्जाम क्रेक करके सफलता का नया इतिहास लिखा।
जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं, आईएएस चंद्रज्योति सिंह की, जो कि सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा मशहूर हैं और लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

मालूम हो कि चंद्रज्योति सिंह बचपन से ही काफी मेधावी रही हैं और देश भक्ति की भावना उनके अंदर कूट-कूट कर भरी हुई है, इसके पीछे वजह उनके घर का माहौल है। दरअसल चंद्रज्योति सिंह के पिता सेना में कर्नल थे तो वहीं उनकी मां लेफ्टिनेंट थीं। उनके पिता का नाम कर्नल दलबारा सिंह औऱ मां का नाम लेफ्टिनेंट मीन सिंह है।
देशप्रेम की वजह से UPSC के प्रति बढ़ा क्रेज
इसलिए चंद्रज्योति सिंह के खून में देश के लिए कुछ कर गुजरने वाली भावना है और इसी कारण वो शुरू से ही देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहती थी और इसी सोच की वजह से उन्होंने देश की सबस कठिनतम परिक्षाओं में से एक यूपीएसी को क्रेक करने का प्रण किया और शुरू से ही अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करने लगीं।
सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हिस्ट्री में स्नातक किया
आपको बता दें कि चंद्रज्योति सिंह ने चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास की थी वो भी 95.4 फीसदी नंबरों के साथ, इसके बाद साल 2018 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हिस्ट्री में स्नातक किया और इसके बाद सिंह ने एक साल का ब्रेक लिया और उसकी तैयारी में जुट गईं।
चंद्रज्योति अपना GK बढ़ाने के लिए पेपर पढ़ा करती थीं
'वो रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई किया करती थीं और अपना GK बढ़ाने के लिए पेपर पढ़ा करती थीं। एक साल तक चंद्रज्योति सिंह ने केवल अपनी परीक्षा के बारे में सोचा और किसी और चीज को अपने दिल-दिमाग में आने नहीं दिया।
चंद्रज्योति ने ऑल इंडिया रैंक 28 के साथ परीक्षा पास की
उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की बल्कि एक टफ टाइमटेबल को फॉलो किया और उनकी ये मेहनत रंग लाई और वो साल 2019 में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 28 के साथ परीक्षा पास कर लीं। उनकी ट्रेनिंग मसूरी में हुई। फिर चार महीने तक वह विदेश मंत्रालय में सहायक सचिव के पद पर रहीं और वो अब सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हुईं।
खूबसूरती में अभिनेत्रियों को मात देने वाली चंद्रज्योति सिंह का मानना है कि 'अगर सकारात्मक सोच और ईमानदारी के साथ मेहनत की जाए तो मंजिल हर हालत में मिलती हैं।' वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।
सफलता का कोई शार्ट कट नहीं, सच्ची मेहनत ही है सक्सेस पाने का रास्ता
वो कहती हैं कि 'जिंदगी एक ही बार मिलती है इसका भरपूर जीना चाहिए और सफलता का केवल एक ही मूल मंत्र है और वो है मेहनत, इसका कोई शार्ट कट नहीं है। इसलिए असफलता से ना घबराएं और ना ही जरा सी सफलता पाने के बाद मन को बहकने दें। '












Click it and Unblock the Notifications