Rippy kumari Kota: वो बहन जो बनी भाई की रक्षक, पिता की मौत के बाद संभाली खेती, चलाने लगी ट्रैक्‍टर

Rippy kumari motivational story Kota: रक्षाबंधन 2023 के मौके पर जानिए कोटा के गांव प्रेमपुरा की रिप्‍पी कुमारी की कहानी, जिसने पिता दर्शन सिंह की मौत के बाद भाई सतपाल सिंह-बहन करणजीत को संभाला।

Rippy kumari Success Story Kota: राजस्‍थान के कोटा जिले के गांव प्रेमपुरा के लोग युवती रिप्‍पी कुमारी को ट्रैक्‍टर दौड़ाता देख अचंभित नहीं होते, क्‍योंकि ये जानते हैं कि रिप्‍पी कुमारी ने पिता की मौत के बाद घर-खेती संभाल रखी है। घर से खेत और खेत से मंडी तक ट्रैक्‍टर दौड़ाते अक्‍सर नजर आती हैं।

Rippy kumari sister Brother story

आज देशभर में रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं, रिप्‍पी सिंह तो भाई की खुशहाली के लिए दुआ भी कर रही और उसकी रक्षक की भूमिका भी निभा रही हैं।

मूल रूप से श्रीगंगानगर के रहने वाले

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में 37 वर्षीय रिप्‍पी कुमारी कहती हैं कि वे राजस्‍थान के कोटा जिले की दीगोद तहसील के गांव प्रेमपुरा में रहती हैं। मूल जड़ें श्रीगंगानगर जिले में हैं। साल 1963-64 में गांधी सागर बांध कोटा से नहर निकली तो पिता दर्शन सिंह प्रेमपुरा गांव आ गए थे। 30 बीघा जमीन खरीदकर खेती करने लगे।

Rippy kumari

रिप्‍पी कुमारी के पास एमएससी आईटी की डिग्री

रिप्‍पी कुमारी के बड़े भाई सतपाल सिंह व छोटी बहन करणजीत हैं, जो कोटा की एक कंपनी में जॉब करती है। भाई की शादी हो चुकी है। दोनों बहनें अविवाहित हैं। मां सुखदेव कौर हाउस वाइफ हैं। रिप्‍पी ने MSc IT की डिग्री ले रखी है।

साल 2007 में पिता का निधन

रिप्‍पी कुमारी के खेत प्रेमपुरा से करीब 8 किलोमीटर दूर गांव धौरी जनकपुर में हैं। साल 2007 तक सब कुछ ठीक चल रहा था। पिता खेतों की देखभाल करते थे। उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था तो परिवार की सारी जिम्‍मेदारी रिप्‍पी के भाई सतपाल सिंह के कंधों पर आ गई।

भाई के कंधों से कम की जिम्‍मेदारी

रिप्‍पी कहती हैं कि पिता की मौत के बाद खेतों में मजदूर ले जाना, हकाई, जुताई, कटाई करना और फसल को मंडी तक पहुंचाना अकेले भाई को करना पड़ रहा था। ऐसे में रिप्‍पी ने फैसला लिया कि वे भाई के कंधों से जिम्‍मेदारियों का बोझ कम करेंगी। ये सारे काम वो खुद करेंगी।

 prepura village of Kota

कोटा भामाशाह मंडी ले जाती उपज

रिप्‍पी कुमारी ने सबसे पहले अपने पिता का ट्रैक्‍टर चलाना सीखा और फिर खेती के गुर भी। अब खेतों में सोयाबिन, उड़द की दाल व धान की खेती करती हैं। आंवले का बगीचा भी संभाल रही हैं। उपज को बेचने के लिए कोटा की भामाशाह मंडी में भी ट्रैक्‍टर से रिप्‍पी ही जाती हैं।

अब नहीं करूंगी शादी

रिप्‍पी कहती हैं कि पिता की मौत के बाद सबको लगता था कि अब हमारा परिवार जमीन बेचकर यहां से वापस श्रीगंगानगर चला जाएगा, मगर मैं और भाई ने मिलकर सब कुछ अच्‍छे से संभाल लिया। अब तो यह भी तय किया है कि मैं कभी शादी नहीं करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+