Mutyala Rama SI: किसान पति के सपोर्ट से बनी गांव की पहली पुलिस अफसर, 18 माह के बेटे से डेढ़ साल रही दूर
SI Mutyala Rama Success Story: मुत्याला रमा तेलंगाना के कददम व खानापुर मंडल से पहली सब इंस्पेक्टर है। इन्होंने शादी के बाद किसान पति की मदद से यह सफलता हासिल की। एसआई ट्रेनिंग के लिए 18 माह के बेटे से डेढ़ साल तक दूर
Mutyala Rama Sub Inspector Telangana police: तेलंगाना की मुत्याला रमा की सक्सेस स्टोरी संदेश देती है कि अपने सपने को पूरा करने में शादी कोई बाधा नहीं है। जरूरत है तो बस कड़ी मेहनत व किताबों से दोस्ती करने की। फिर पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ कामयाबी भी हासिल की जा सकती है।

28 वर्षीय मुत्याला रमा तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के कद्दाम (पेद्दूर) मंडल के छोटे से गांव गंगापुर की रहने वाली हैं। ये हाल ही तेलंगाना पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर शामिल हुई हैं। अपनी सफलता का श्रेय किसान पति व ससुराल वालों को देती हैं।
मीडिया से बातचीत में मुत्याला रमा कहती हैं कि खाकी वर्दी पहनने का ख्वाब बचपन से था। शादी के बाद किसान पति ने हौसला बढ़ाया। तब मैं अपने डेढ़ साल के बच्चे को ससुराल में छोड़कर हैदराबाद चली गई और वहां तेलंगाना पुलिस कांस्टेबल व एसआई भर्ती की तैयारी करने लगी। करीब डेढ़ साल वहीं रहकर तैयारी की।

रमा ने बताया कि शादी के बाद पढ़ाई छूट गई थी। बचपन का ख्वाब पूरा करना था इसलिए फिर से किताबें उठाई। डेढ़ साल तक जमकर मेहनत की। तब जाकर अपने गांव व मंडल से पहली महिला उप निरीक्षक बनने का गौरव हासिल हुआ है। एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी के दौरान छह माह में एक बार ससुराल आती थी।
रमा ने बताया कि उन्होंने तेलंगाना एसआई भर्ती परीक्षा में 400 अंकों में से 225 अंक हासिल किए। जनजातीय कल्याण आवासीय कॉलेज से इंटरमीडिएट और निज़ामाबाद के एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। अल्लमपल्ली गांव में चिन्ना जीयर स्वामी द्वारा संचालित एक आवासीय विद्यालय में भी पढ़ाई की।
बतौर एसआई ज्वाइन करने वाली रमा को पुलिस अधीक्षक सीएच प्रवीण कुमार ने सम्मानित किया। उन्हें रमा को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक मिसाल बन गई हैं और महिलाओं को उनकी सक्सेस स्टोरी से प्रेरित होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications