Kashmir: बर्फबारी के बीच फंसी थी गर्भवती, भारतीय सेना ने इस तरह बचाई जान

कश्मीर घाटी में मौसम खराब बना हुआ है। इस बीच सेना ने कुपवाड़ा में एक गर्भवती महिला की जान बचाई।

Kupwara
Photo Credit: ANI

कश्मीर घाटी में मौसम खराब बना हुआ है, जहां उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौरा जारी है। इस बीच कुपवाड़ा जिले के बड़ाखेत गांव में एक गर्भवती महिला फंसी हुई थी। जिसकी खबर भारतीय सेना को लगी। आनन-फानन में एक दल उनके पास पहुंचा और उनको सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के मुताबिक महिला उच्च पर्वतीय इलाके में फंसी हुई थी। उसके परिजनों ने पहले कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। ऐसे में भारतीय सेना से मदद मांगी गई। मामले की जानकारी मिलते ही सेना की टीम कालारूस ब्लॉक के बड़ाखेत गांव में पहुंची और महिला का हाल जाना। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर लिटाकर उसको सूमो ब्रिज के पास लाया गया। वहां पर एक एंबुलेंस पहले से तैयार थी, जिसने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां पर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

अगले कुछ दिनों तक खराब रहेगा मौसम
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मौसम अगले कुछ दिनों तक खराब रहेगा। जिसके तहत मैदानी इलाकों में बारिश और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। 9 फरवरी को उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में बर्फीले तूफान की भी आशंका है।

जनवरी में भी बचाई थी एक महिला की जान
पिछले महीने भी कुपवाड़ा में इसी तरह का मामला सामने आया था। उस वक्त तंगधार के एक अस्पताल में महिला को भर्ती करवाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे कुपवाड़ा के अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद भारतीय सेना से मदद मांगी गई। जिस पर जवानों ने महिला को कुपवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कर उसकी जान बचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+