IPS मंजिल सैनी ने प्रेंग्नेसी में पास की थी UPSC परीक्षा, इस पोस्टिंग के बाद 'लेडी सिंघम' ने हिला दिया था यूपी

IPS मंजिल सैनी को लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। इन्‍होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों का पर्दाफा‍श किया है। आइए जानते हैं इस तेज-तर्रार खूबसूरत आईपीएस अधिकारी के बारे में।

IPS Manzil Saini

IPS Manzil Saini Profile: UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार है। यूपीएससी परीक्षा का हाल ही में परिणाम आया जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी और टॉपर से लेकर टॉप टेन में देश की कुल 6 बेटियों ने अपनी जगह बनाई। इस परिणाम के आते ही देश की उस आईपीएस बेटी की भी चर्चा होने लगी जिसने प्रेंगनेंसी की हालत में यूपीएससी की परीक्षा निकाली थी। जी हां हम बात कर रहे हैं 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर आईपीएस मंजिल सैनी की।

ज्‍वॉइन करते ही किया था किडनी रैकेट का पर्दाफाश

2005 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS अधिकारी) आईपीएस मंजिल सैनी वो अधिकारी हैं जिन्‍होंने 2008 में यूपी के मुरादाबाद पोस्टिंग होते ही किडनी रैकेट के गिरोह का पर्दाफाश करके पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया था। एक सुपर कॉप के रूप में मंजिल सैनी अब तक कई हाई-प्रोफाइल मामलों का खुलासा करने के लिए जानी जाती हैं। जिसमें ये किडनी गिरोह कांड भी शामिल है।

चंद दिनों में ही रैकेट के मास्‍टमाइंड को किया था अरेस्‍ट

दरअसल एक मजदूर ने किडनी चोरी होने की शिकायत की थी। जिसके बाद मंजिल सैनी के प्रतिनिधित्‍व की उनकी टीम ने बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया था और कथित मास्टरमाइंड डॉ अमित कुमार को गिरफ्तार किया।

लेडी सिंघम' के नाम से जानी जाती हैं

मंजिल सैनी यूपी के इतिहास में वरिष्‍ठ अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभालने वाले पहली महिला अधिकारी का गौरव हासिल कर चुकी हैं। आईपीएएस पुलिस महकमें में 'लेडी सिंघम' के नाम से जानी जाने वाली मंजिल सैनी देश की पहली विवाहित महिला आईपीएस अधिकारी भी हैं। गर्भावस्‍था में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की पहली पोस्टिंग इटावा में हुई थी जो यूपी पूर्व सीएम मुलायम सिंह का गृह जनपद भी है।

संभाल चुकी हैं ये जिम्‍मेदारियां

ईमानदार पुलिस अधिकारी की छवि रखने वाली मंजिल सैनी ने बदायूं, मुजफ्फरनगर और मथुरा में भी अहम जिम्‍मेदारी संभाल चुकी हैं। आईपीएस मंजिल सैनी, जिन्हें डीआईजी, एनएचआरसी के पद पर तैनात किया गया था, उन्‍हें 2021 में गृह मंत्रालय के तहत डीआईजी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) नियुक्त किया गया था।

गोल्ड मेडलिस्ट मंलिल सैनी

सेंट स्टीफेंस कॉलेज में साइंस साइड से पढ़ाई कर चुकी आईपीएस मंजिल सैनी ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सब्जेक्‍ट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। आईपीएस बनने से पहले मंजिल सैनी ने कॉर्पोरेट जगत में नौकरी की और लगभग 3 वर्षों तक एक प्राइवेट कंपनी में काम किया। शुरूआत से पढ़ाई में तेज रही मंजिल सैनी ने 2005 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी और आईपीएस बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+