Devendra Kumar Bishnoi IPS: पहले BSF में रहकर की देश की रक्षा, अब झुंझुनूं SP बनकर इस चुनौती से निपटेंगे
Jhunjhunu SP Devendra Kumar Bishnoi आरपीएस से प्रमोट होकर साल 2020 में IPS अधिकारी बने थे। झुंझनूं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई हरियाणा में हिसार के रहने वाले हैं।
Devendra Kumar Bishnoi SP Jhunjhunu: पहले सीमा सुरक्षा बल में रहकर देश की रक्षा की और अब झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक बनकर जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था संभालेंगे। अपराधों पर अंकुश लगाएंगे। नाम है IPS देवेंद्र कुमार बिश्नोई।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले हाल ही 40 से ज्यादा आईएएस-आईपीएस अफसरों को इधर-उधर किया है। आईपीएस अधिकारी देंवेद्र कुमार बिश्नोई का तबादला गंगापुर सिटी से झुंझुनूं किया गया है।

आईपीएस देवेंद्र कुमार बिश्नोई की जीवनी
- 24 मई 1967 को जन्मे देवेंद्र कुमार बिश्नोई मूलरूप से हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं।
- देवेंद्र कुमार बिश्नोई के पास एलएलबी की डिग्री है। बीएसएफ के बाद राजस्थान पुलिस सेवा ज्वाइन की।
- साल 2020 में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अफसर बने।
- बतौर एसपी देवेंद्र कुमार की झुंझुनूं जिले में पांचवीं पोस्टिंग है।
- झुंझुनूं से पहले गंगापुर सिटी, पीएचक्यू जयपुर में यातायात, एसीबी बीकानेर और भरतपुर में एसपी रह चुके हैं।
- आईपीएस देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आरएसी बटालियन बीकानेर में कमांडेंट पद पर लंबे समय तक सेवाएं दे चुके हैं।
- झुंझुनूं जिला हरियाणा बॉर्डर से लगता हुआ है। ऐसे में देवेंद्र कुमार बिश्नोई के सामने बॉर्डर पार से आने वाले अपराधों, शराब व पेट्रोल तस्करों को रोकने के साथ-साथ विधानसभा चुनाव 2023 शांति से सम्पन्न की चुनौती है।

BSF डीआईजी रह चुके हैं बैचमेट
झुंझुनूं जिले के नए एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के परिवार का 'खाकी' से रिश्ता वर्षों पुराना है। खुद के अलावा इनके पिता भी बीएसएफ में सेवाएं दे चुके हैं।
हाल ही आईपीएस देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने ट्विटर (एक्स) पर एक पोस्ट शेयर करके अपने बैचमेट बीएसएफ डीआईजी राजेश कुमार को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने पर बधाई भी दी।
BSF में रहते की RPSC की तैयारी
CRPF में सेकंड इन कमांड देवेंद्र सिंह कस्वा ने बताया कि आईपीएस देवेंद्र कुमार बिश्नोई से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। बिश्नोई बीएसएफ में उनसे सीनियर अफसर रहे हैं। 1989 में बीएसएफ ज्वाइन करने के बाद भी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने मेहनत जारी रखी और आरपीएससी क्रैक करके राजस्थान पुलिस में अधिकारी बन गए। इनकी पत्नी इंदिरा बिश्नोई श्रीडूंगरपुर के कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
झुंझुनूं एसपी पद पर किया ज्वाइन
राजस्थान कैडर में दो अक्टूबर 2023 को 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हुई थी। इसके तुरंत बाद देंवेद्र सिंह बिश्नोई गंगापुर सिटी से रिलीव होकर झुंझुनूं आ गए और बुधवार को कार्यभार ज्वाइन कर लिया। ज्वाइन करने के बाद झुंझुनूं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की।
पौने चार माह में बदल गया एसपी
आईपीएस देवेंद्र सिंह बिश्नोई को झुंझुनूं एसपी पद पर श्याम सिंह महला की जगह लगाया गया है। महला का ट्रांसफर भरतपुर एसपी पद पर हुआ है। उल्लेखनीय है कि झुंझुनूं में श्याम सिंह महला का कार्यकाल महज पौने चार माह का रहा है। झुंझुनूं में यह भी चर्चा का विषय है कि आईपीएस श्याम सिंह महला को सीएम अशोक गहलोत के 7 जून को बबाई दौरे से दो दिन पहले झुंझुनूं में लगाया गया और अब 30 सितंबर को बिसाऊ दौरे के दो दिन बाद हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications