Infosys के फाउंडर ने की पत्नी की तारीफ, सुधा मूर्ति बोलीं- 'बिजनेसमैन की पत्नी होना आसान नहीं'
Sudha Murthy: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने जिंदगी में पहली बार पति की जिंदगी में एक निवेशक के रूप में अपना दृष्टिकोण साझा किया। एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि एक सफल आदमी के साथ रहना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
एक भाषण के दौरान सुधा मूर्ति ने कहा कि मैं उन सभी यंग बिजनेसमैन की पत्नियों को बताना चाहती हूं कि अधिक कामयाब व्यक्ति के साथ व्यवहार करना काफी मुश्किल हो जाता है। वे सनकी होते हैं। वे घर पर नहीं बल्कि ऑफिस में लॉजिक लगाते हैं।

बेंगलुरू में एक कार्यक्रम में इंफोसिस के संस्थापक ने सपोर्ट करने के लिए अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की। वहीं सुधा मूर्ति ने भी मंच में भाषण के दौरान काफी बातें कहीं। मनीकंट्रोल स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2023 में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि वे कामयाब इंसान अपनी पत्नी, सेक्रेटरी, मनी मैनेजर, नैनी और सलाहकार तक बनने की उम्मीद करते हैं। औरत को ये सब बनना भी पड़ता है। अगर कोई किसी एक में भी नाकामयाब होता है तो इसका असर सीधे उनकी कामयाबी पर पड़ता है।
सुधा मूर्ति ने कारोबार में की जाने वाली मेहनत की तुलना तपस्या से की। उन्होंने कहा कि पुराने समय में लोग जंगलों में जाकर तपस्या किया करते थे। उसी तरह कारोबार जमाते हुए कोई बिजनेसमैन अपनी सारी जवानी, सारी टेंशन और अपना सबकुछ उस बिजनेस को दे देता है। इतने सारे बलिदानों के बावजूद एक महिला को पुरुष के मुकाबले ज्यादा मजबूत होना पड़ता है।
सुधा ने आगे कहा कि मेरे पति अपनी कंपनी में ज्यादा मजबूत हो सकते हैं लेकिन मैं उनसे दोगुनी मजबूत हूं। मुझे लगता है कि हर उद्यमी की पत्नी अपने पति से अधिक प्रतिभाशाली, अधिक मेहनती और एक बेहतर प्रबंधक के साथ-साथ बेहतर साथी भी होती है। इसके साथ ही वो अपने पति की बातों पर भरोसा भी कर लेती है।
सिर्फ सुधा ने ही नहीं बल्कि नारायण मूर्ति ने भी भाषण में अपनी पत्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने उनका हर कदम पर साथ दिया। मैं काफी खुशकिस्मत रहा हूं कि मुझे अपनी पत्नी का साथ मिलता रहा है। मुझे याद है जब मैंने 19 अगस्त, 1976 को उनके जन्मदिन पर इस्तीफा दे दिया था और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं। मैंने कहा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। और वे हमेशा की तरह मुस्कुराईं और कहा कि कोई बात नहीं।












Click it and Unblock the Notifications