मनीषा कोईराला ने शेयर की कैंसर से जंग की अपनी तस्वीरें, एक और जिंदगी के लिए कहा शुक्रिया

मुंबई। बॉलीवुड की ILU-ILU गर्ल मनीषा कोईराला इन दिनों वो फिर से फिल्मी दुनिया और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, कैंसर से जंग जीतकर वापस मुस्कुराने वाली मनीषा ने 1 दिसंबर को एक फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई अभिनेत्री की तारीफ कर रहा है। आपको बता दें कि मनीषा ने जो पिक्चर शेयर की है, उसमें दो फोटो हैं।

'इस दूसरे मौके लिए मैं लाइफ की हमेशा आभारी रहूंगी'

पहले फोटो में वह अस्पताल के बेड पर दिख रही हैं तो वहीं, दूसरी फोटो में वह बादलों से ढके पहाड़ों से घिरी हुई हैं, मनीषा ने इस फोटो को अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि इस दूसरे मौके लिए मैं लाइफ की हमेशा आभारी रहूंगी, गुड मॉर्निग फ्रैंड्स...यह शानदार जिंदगी है और मौका है मस्त और स्वस्थ जीने का।

Recommended Video

    Manisha Koirala shares images from her cancer recovery days | वनइंडिया हिंदी
    'Healed: How Cancer Gave Me A New Life' किताब

    'Healed: How Cancer Gave Me A New Life' किताब

    आपको बता दें कि मनीषा ने अपने संघर्ष को हर किसी से शेयर किया है, उन्होंने 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life' किताब भी लिखी है, जो लोगो को इस रोग से लड़ने के लिए हिम्मत देती है।

    फिल्ममेकर सुभाष घई की खोज हैं मनीषा कोईराला

    फिल्ममेकर सुभाष घई की खोज हैं मनीषा कोईराला

    मालूम हो कि फिल्ममेकर सुभाष घई की खोज मनीषा कोईराला आज एक विजयी राजकुमारी के रूप में लोगों के सामने हैं। लोगों को उनसे सबक लेना चाहिए कि अगर आपका आत्मविश्वास आपके साथ है तो आप मौत का सामना भी आसानी से कर सकते हैं, इससे पहले भी मनीषा ने कैंसर से जीत को अपना पुर्नजन्म बताया था, लेकिन उनके करीबियों के मुताबिक मनीषा के अंदर उन्हें एक अलग तरह का आत्मविश्वास नजर आता है और अब लोगों को मनीषा इलाज के बाद पहले से ज्यादा खूबसूरत और ऊर्जावान नजर आती हैं।

    मनीषा ओवेरियन कैंसर की शिकार थीं...

    मनीषा ओवेरियन कैंसर की शिकार थीं...

    गौरतलब है कि साल 2012 में मनीषा ओवेरियन कैंसर की शिकार थीं, जिसके इलाज के लिए वो न्यूयार्क गई थीं, मनीषा ने खुद अपने रोग के बारे में फेसबुक पर बताया था और कहा था कि मेरे दोस्त मेरे लिए दुआ करो कि मैं सही-सलामत भारत आ सकूं और लंबे इलाज के बाद मनीषा ने वापसी की थी और आज वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+