Himani Dabi: कहानी उस महिला की जिसने टीना डाबी व रिया डाबी को IAS बनाने के लिए VRS लिया
हिमानी डाबी की बेटी जैसलमेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं जबकि आईएएस रिया डाबी अलवर में सहायक कलेक्टर हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी और उनकी छोटी बहन रिया डाबी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दोनों बहनें आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान कैडर में सेवाएं दे रही हैं। ब्यूटी विद ब्रेन इन अफसर बहनों ने अपनी मेहनत के दम पर यूपीएससी पहले ही प्रयास में क्रैक कर डाली थी। इनकी सक्सेस स्टोरी में एक और शख्स का विशेष योगदान रहा है। वो हैं इनकी मां हिमानी डाबी। आइए जानते हैं कि टीना डाबी और रिया डाबी को आईएएस अधिकारी बनाने में मां हिमानी डाबी का क्या योगदान रहा?

टीना डाबी की मां हिमानी डाबी हैं मराठी
टीना डाबी का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। इनकी मां हिमानी डाबी मूलरूप से मराठी हैं। पिता का नाम जसवंत डाबी है। ये मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि टीना डाबी का परिवार अनुसूचित जाति कांबले से ताल्लुक रखते हैं। टीना डाबी ने टॉप किया तब भी उनकी जाति को लेकर काफी चर्चा हुई।

डाबी बहनों की मां हिमानी डाबी कौन हैं?
आईएएस टीना डाबी व रिया डाबी की से पहले इनकी मां हिमानी डाबी व पिता जसवंत डाबी भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर चुके हैं। इन्होंने यूपीएससी की भारतीय इंजीनियरिंग परीक्षा में सफलता हासिल की थी। हिमानी डाबी मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल की टॉपर भी रहीं।

हिमानी डाबी ने लिया वीआरएस
जी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार बेटी टीना डाबी को आईएएस अधिकारी बनाने के लिए मां हिमानी डाबी ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में हिमानी डाबी ने कहा भी था कि मुझे लगा कि बेटी टीना डाबी को यूपीएससी की तैयारी के दौरान मेरे सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में मैंने अपनी नौकरी से वीआरएस ले लिया था।

डाबी परिवार में तीन आईएएस अधिकारी
हिमानी डाबी व जसवंत डाबी के परिवार में तीन आईएएस अधिकारी दो बेटी व एक दामाद। टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी टॉप किया। फिर छोटी बहन रिया डाबी भी टीना के नक्शे कदम पर चलकर यूपीएससी 2021 में 15वीं रैंक पाकर राजस्थान कैडर में आईएएस बनी। टीना डाबी का आईएएस अतहर आमिर खान से तलाक के बाद उन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस डॉ प्रदीप गवांडे से साल 2022 में दूसरी शादी की।












Click it and Unblock the Notifications