IAS Sisters Success Story: सिर्फ टीना डाबी-रिया डाबी ही नहीं, ये सगी बहनें भी क्रैक कर चुकीं UPSC
sisters upsc success story: यूपीएससी क्रैक करके आईएएस, आईपीएस व आईएफएस बनने वाली बहनों की सूची में टीना डाबी-रिया डाबी के अलावा अंकिता जैन त्यागी व वैशाली जैन, अनामिका मीणा व अंजलि मीणा और सिमरन व सृष्टि का नाम भी है।
UPSC Toppers Sisters: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाली बहनों का जिक्र होता है तो सबसे पहले जेहन में टीना डाबी और रिया डाबी का नाम आता है।
टीना डाबी और रिया डाबी के अलावा भी देश में अन्य कई ऐसी सगी बहनें हैं, जिन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

आईएएस टीना डाबी व रिया डाबी
दिल्ली की रहने वाली टीना डाबी यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं जबकि उनकी छोटी बहन रिया डाबी ने यूपीएससी 2020 में 15वीं रैंक हासिल की थी। दोनों बहन राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं।

आईएफएस सिमरन व सृष्टि
सक्सेस बहनों की यह जोड़ी उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है। सिमरन और उनकी सगी बहन सृष्टि ने यूपीएससी 2020 में सफलता पाई। सिमरन को AIR 474 और व सृष्टि को AIR 373 हासिल हुई। एससी परिवार से ताल्लुक रखने वाली दोनों बहनों को सर्विस कैडर आईएफएस मिला।

आईएएस अनामिका मीणा व अंजलि मीणा
राजस्थान के दौसा जिले की सिकराय तहसील के गांव खेड़ीरामला की रहने वाली सगी बहनें अनामिका मीणा व अंजलि मीणा ने यूपीएससी 2019 में सफलता पाई। इनके पिता रमेश चंद्र तमिलनाडु कैडर में आईएएस अफसर हैं।
यूपीएससी 2019 में अनामिका को 116 व अंजलि को 494 रैंक हासिल हुई। एसटी परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनामिका और अंजलि दोनों को सर्विस कैडर आईएएस मिला।

आईएएस अंकिता जैन त्यागी व वैशाली जैन
दिल्ली की रहने वाली अंकिता जैन त्यागी व उनकी छोटी बहन वैशाली जैन ने यूपीएससी 2020 पास की। अंकिता जैन ने आईपीएस अभिनव त्यागी से शादी की है। अंकिता जैन को AIR 3 व वैशाल जैन को AIR 21 हासिल हुई। दोनों बहनों को सर्विस कैडर आईएएस मिला।












Click it and Unblock the Notifications