IAS Priyanka Niranjan: कौन हैं गोंडा की नई DM, जो UPSC में 4 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार
IAS Priyanka Niranjan: उत्तर प्रदेश के गोंडा में 4 दिन पहले नई जिलाधिकारी (DM) के रूप में आईएएस प्रियंका निरंजन की नियुक्ति हुई है। बतौर डीएम प्रियंका की यह चौथे जिले में पोस्टिंग है। खास बात यह भी है कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 4 बार भी असफल रहीं। पांचवें प्रयास में आईएएस बनी हैं।
प्रियंका निरंजन की सक्सेस स्टोरी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो जिंदगी में एक बार असफलता मिलने के बाद लक्ष्य का पीछा करना छोड़ देते हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में एक बार फेल होने के बाद निराश हो जाते हैं। आगे मेहनत नहीं करते हैं और हार मान जाते हैं। खुद अपनी गलतियों से सीख कर उनमें सुधार तक नहीं करते हैं।

IAS प्रियंका निरंजन का जीवन परिचय
- नाम: प्रियंका निरंजन
- जन्म तिथि: 01 अक्टूबर 1984
- जन्म स्थान/गृह जनपद: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- शैक्षणिक योग्यता: एम.ए.
- आईएएस बैच: 2013 (आरआर)
- आईएएस नियुक्ति तिथि: 02 सितंबर 2013
- आईएएस में पुष्टिकरण तिथि: 02 सितंबर 2015
- वर्तमान पद: जिलाधिकारी एवं कलेक्टर, गोण्डा
- कार्यभार ग्रहण की तिथि: 28 जुलाई 2025
- पे स्केल: ₹15,600-39,100, ग्रेड पे ₹6,600 (मैट्रिक्स 11)

IAS प्रियंका निरंजन का सेवा रिकॉर्ड
- प्रशिक्षण पर -मसूरी (26/11/2015)
- जॉइंट मजिस्ट्रेट-मुज़फ्फरनगर (27/11/2015 - 02/05/2017)
- मुख्य विकास अधिकारी (CDO)-मिर्जापुर (03/05/2017 - 21/01/2020)
- मैटरनिटी लीव/प्रतीक्षारत-(21/01/2020 - 12/03/2020)
- प्रतीक्षा पर-लखनऊ (12/03/2020 -03/06/2020)
- विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन-लखनऊ (03/06/2020 - 11/02/2021)
- जिलाधिकारी एवं कलेक्टर -जालौन (11/02/2021-07/06/2022)
- जिलाधिकारी एवं कलेक्टर-बस्ती (07/06/2022-01/09/2023)
- जिलाधिकारी एवं कलेक्टर-मिर्जापुर (01/09/2023-28/07/2025)
- जिलाधिकारी एवं कलेक्टर-गोण्डा (28/07/2025 से कार्यरत)

प्रियंका निरंजन की शिक्षा
प्रियंका निरंजन उत्तर प्रदेश कैडर में 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पिता ठेकेदार व मां हाउसवाइफ हैं। इन्होंने इंटरमीडिएट के बाद की पढ़ाई इलाहाबाद से की। इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
प्रियंका निरंजन की यूपीएससी का सफर
पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रियंका निरंजन साल 2008 में यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। साल 2008, 2009, 2010, 2011 में यूपीएससी में असफलता हाथ लगी, मगर प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी। किताबों से दोस्ती जारी रखी और साल 2012 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 20वीं रैंक हासिल की। होम कैडर उत्तर प्रदेश अलॉट हुआ।
IAS Priyanka Niranjan:
जुलाई 2025 में उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में 23 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर जिला कलेक्टर पद से गोण्डा जिला कलेक्टर पद पर लगाया गया है, जहां उन्होंने 28 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला। इससे प्रियंका निरंजन बस्ती व जालौन में भी डीएम पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications