MLA Bhavya Bishnoi के साथ शादी से पहले IAS Pari Bishnoi ने खोले जिंदगी के कई राज
IAS परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं। वर्तमान में सिक्किम के गंगटोक में एसडीएम हैं। परी बिश्नोई की शादी हिसार में भाजपा MLA भव्य बिश्नोई के साथ होगी।

IAS Pari Bishnoi Biography in Hindi: आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई ब्यूटी विद ब्रेन हैं। इसी साल दुल्हन बनेंगी। दूल्हा होंगे विधायक भव्य बिश्नोई। राजस्थान में जन्मी आईएएस बिश्नोई और हरियाणा के हिसार की आदमपुर सीट भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई का रिश्ता तय हुआ है। मई 2023 में सगाई होने वाली है। साल के अंत तक परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई विवाह बंधन बंध में सकते हैं।

आईएएस परी बिश्नोई का इंटरव्यू
हरियाणा के पूर्व सीएम भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई के साथ रिश्ता तय होने की खबरों के बीच परी बिश्नोई ने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें शेयर की हैं। यूपीएससी की जर्नी के बारे में भी विस्तार से बताया है।

सवाल 1.आईएएस परी बिश्नोई की रणनीति क्या थी?
IAS परी बिश्नोई का कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए सबसे जरूरी है तैयारी को लेकर विजन। फिर सटीक रणनीति और आखिर में ईमानदारी से कड़ी मेहनत। यूपीएससी में इन तीनों का समावेश ही सफलता की कुंजी है।

सवाल 2. आईएएस परी बिश्नोई कहां पोस्टेड हैं?
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 30वीं रैंक पाकर आईएएस बनीं परी बिश्नोई वर्तमान में सिक्किम के गंगटोक में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यह परी बिश्नोई की पहली पोस्टिंग है।

सवाल 3.आईएएस परी बिश्नोई के परिवार में कौन-कौन हैं?
परी बिश्नोई के पिता मनीराम बिश्नोई एडवोकेट हैं। मां सुशीला बिश्नोई रेलवे में इंस्पेक्टर हैं। राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा में 26 फरवरी 1996 को जन्मी परी बिश्नोई के दादा चार बार सरपंच रह चुके हैं। परी बिश्नोई के भाई नहीं है। एक छोटी बहन है।

सवाल 4.आईएएस परी बिश्नोई ने शुरुआती शिक्षा कहां से ली?
परी बिश्नोई ने मां की पोस्टिंग के चलते कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई नागौर के ग्रामोत्थान विद्यापीठ संस्थान से हिंदी माध्यम से हुई। इसके बाद मां का तबादला अजमेर हो गया तो परी बिश्नोई ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल अजमेर से आगे की पढ़ाई की।
हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में आने से शुरुआत में दिक्कत हुई। हालांकि दसवीं कक्षा तक अच्छे नंबर आए। फिर 11वीं और 12वीं कक्षा में परी बिश्नोई औसत विद्यार्थी रहीं।

सवाल 5. परी बिश्नोई ने कॉलेज शिक्षा कहां से पाई?
विज्ञान संकाय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद परी बिश्नोई आईआईटी व पीएमटी की तरफ रुझान नहीं हुआ। अजमेर से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद परी बिश्नोई दिल्ली आ गईं। दिल्ली विश्वविद्यालय की इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन से स्नातक डिग्री ली।

सवाल 6. परी बिश्नोई का यूपीएससी का सफर कैसे शुरू हुआ?
दिल्ली विश्वविद्यलाय से स्नातक करने के बाद परी बिश्नोई सिविल सेवा में जाने का मन बनाया। 20 साल की उम्र में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में ही रहकर एक साल तक यूपीएससी की तैयारी की।
उसी दौरान जेएनयू से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमए करने के लिए चयन हुआ, मगर परी बिश्नोई अजमेर लौट आई और यहां महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री ली। एमए फाइनल ईयर की पढ़ाई के दौरान यूपीएससी भी पास की।

सवाल 7. पहले प्रयास में आईएएस कैसे बनें?
परी बिश्नोई कहती हैं कि पहले प्रयास में आईएएस बनने वाले भी हम जैसे ही होते हैं। बस सम्पर्ण, कड़ी मेहनत, विजन और स्ट्रेटेजी के साथ यूपीएससी की तैयारी की जाए तो कोई भी पहले प्रयास में आईएएस अधिकारी बन सकता है। यूपीएससी की तैयारी के दौरान यह बात सबसे महत्वपूर्ण है कि अभ्यर्थी को पता होना चाहिए कि क्या-क्या पढ़ना है और क्या-क्या नहीं पढ़ना है।

सवाल 8. परी बिश्नोई को आईएएस बनने में कितना समय लगा?
परी बिश्नोई का मानना है कि यूपीएससी क्रैक करने में लगने वाला समय कोई तय नहीं है, क्योंकि हर एक अभ्यर्थी की पारिवारिक स्थिति, शिक्षा और रणनीति अलग अलग होती है।
किसी को छह माह की तैयारी में सफलता मिल जाती है कि कई ऐसे भी हैं, जो अपने आखिरी प्रयास में सफल हुए। परी बिश्नोई को तीन साल का समय और तीन प्रयास लगे। तब जाकर आईएएस बनीं।

सवाल 9. क्या कॉलेज के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करें?
परी बिश्नोई के अनुसार इसमें कोई शक नहीं कि अगर किसी पहले ही तय कर लिया कि उसे सिविल सेवा में जाना है तो उसे कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि कॉलेज लाइफ में पढ़ने को काफी समय होता है।
कॉलेज करने के बाद जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं। कॉलेज के प्रथम वर्ष से ही एनसीआरटी की किताबें पढ़नी शुरू कर देनी चाहिए। द्वितीय वर्ष में यूपीएससी की बेसिक बुक्स पढ़नी चाहिए। न्यूज पेपर पढ़ने की आदत डाल लेनी चाहिए। तीसरे साल में आंसर राइटिंग लिखने का अभ्यास कर सकते हैं।

सवाल 10. यूपीएससी के अलावा और कौनसी परीक्षा दी?
परी बिश्नोई ने यूपीएससी की सिविल सेवा के अलावा नेट जेआरएफ पास की। आईबी में इंटरव्यू व आरएएस मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं। रेलवे कमिश्नर, ईपीएफओ व आरबीआई की भी परीक्षा दी। आरबीआई में दोनों बार फेल हुईं।

सवाल 11. यूपीएससी में परिजनों का सपोर्ट कैसे मिला?
दिल्ली में सालभर यूपीएससी की तैयारी करने के बाद परी बिश्नोई ने दो साल तक अजमेर में अपने घर पर ही रहकर तैयारी की। खुद अपनी टेस्ट सीरीज लिखीं। उन्हें स्कैन करने में पिताजी मदद करते थे।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications