Aradhya Tripathi Google: 32 लाख की जॉब ठुकराने वाली इस लड़की की रोजाना की कमाई अब 15 हजार रुपए

Aradhya Tripathi 56 lakh from Google: गूगल से 56 लाख रुपए का पैकेज पाने वाली अराध्‍या त्रिपाठी यूपी के मगहर के गांव गोठवा की रहने वाली है।

who is Aradhya Tripathi: ठीक-ठाक सी तनख्‍वाह में एक बार नौकरी लगने के बाद अधिकांश लोग उसी में जिंदगी में खपा देते हैं, मगर इस मामले अराध्‍या त्रिपाठी की सक्‍सेस स्‍टोरी सबसे हटकर व हर किसी को प्रेरित करने वाली है।

अराध्‍या त्रिपाठी छोटे से गांव में पैदा हुई। पली और बढ़ी आज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कंपिनयों में से गूगल में 56 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर नौकरी पाई है। 56 लाख रुपए सालाना के हिसाब से अराधया त्रिपाठी की एक दिन की तनख्‍वाह 15 हजार रुपए से ज्‍यादा बनती है।

 Google me job kaise milati hai

बता दें कि गूगल में 56 लाख का पैकेज पाने से पहले अराध्‍या त्रिपाठी के हाथ में स्‍कूलर कंपनी की 32 लाख रुपए सालाना की नौकरी थी, जिसे ठुकराकर इन्‍होंने गूगल को चुना। Google में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में काम करेंगी।

अराध्‍या त्रिपाठी उत्‍तर प्रदेश के मगहर इलाके के गांव गोठवा की रहने वाली हैं। इन्‍होंने मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT), गोरखपुर से पढ़ाई की हैं। अराध्‍या के पिता वकील व मां हाउसवाइफ हैं।

सामान्‍य घर व छोटे से गांव की बेटी अराध्‍या त्रिपाठी की सक्‍सेस स्‍टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT), गोरखपुर से पढ़ाई करने वालों में सबसे बड़ा 56 लाख का पैकेज अराध्‍या को ही मिला है।

अराध्‍या त्रिपाठी ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपनी स्किल के बारे में विस्तार से बताते हुए लिखा कि React.JS, React Redux, NextJs, Typescript, NodeJs, MongoDb, ExpressJS और SCSS...जैसे कई तकनीकी स्टैक पर मजबूत पकड़ और अनुभव है। डेटा स्ट्रक्चर्स और एल्गोरिदम में गहरी रुचि है और विभिन्न कोडिंग प्लेटफार्मों पर लगभग 1000 से ज्यादा प्रश्न सॉल्व किए हैं और उन पर अच्छी रेटिंग भी प्राप्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+