योगी के इस मंत्री ने कहा- श्राप दे दूंगा तो पीलिया हो जाएगा, ठीक नहीं होगा
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है। मंत्री जी का कहना है, ''जो इंडे का विरोध करेगा.. इसका रंग कैसा है बताओ? पीला .. और ओमप्रकाश राजमर शंकर भगवान का पुजारी है... जो पीले झंडे का विरोध करेगा। उसे ओमप्रकाश राजभर शाप देगा। उसको पीलिया हो जाएगा। जो ठीक नहीं होगा।''

इतना ही मंत्री जी अपने आप को गब्बर भी घोषित कर चुके हैं। एक रैली में बोलते में हुए उन्होंने कहा, '' गब्बर जब बोलता है, हमारे इलाके में 50-50 कोस दूर पर जब भी कोई बच्चा रोता है तो मां कहती है कि चुप हो जा बेटा, नहीं गब्बर सिंह आ जाएगा।''
अपने आपको गब्बर बताते हुए मंत्री जी ने कहा- ''बता देना, दूसरा गब्बर, ओम प्रकाश राजभर सोनभद्र में पैदा हो चुका है। अब वो लड़ेगा। किसी गरीब, कमजोर, लाचार को, अगर वह अपने हक के लिए लड़ रहा है, उसके खिलाफ अगर कोई आवाज करेगा तो ओम प्रकाश राजभर उसके खिलाफ आंदोलन करेगा, जो गरीब को सताएगा।"
बता दें ओमप्रकाश राजभर योगी कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्रियों में से एक है। इससे पहले भी मंत्री जी आरक्षण के बयान पर चर्चा में रह चुके हैं। मंत्री की माने तो आरक्षण आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications