सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद रोहित शर्मा से 'तीन तलाक' लेंगे विराट कोहली
4, 0, 11, 5, 5, 0, 0, 4, 4, 4 इन नंबरों को देखकर अगर आप सोच रहे हैं कि ये किसी का मोबाइल नंबर है, तो आप गलत हैं। आपको बता दें ये शर्मा जी के लड़के रोहित शर्मा का स्कोर हैं जो उन्होंने पिछले कुछ मैचों में बनाया है। जिस तरह मुस्लिम धर्म में तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहने पर पति- पत्नी का रिश्ता टूट जाता है उसी तरह कप्तान कोहली भी रोहित शर्मा को बाहर, बाहर और बाहर कहकर रोहित को टीम से बाहर कर सकते हैं। कुछ खबर की मानें तो हो सकता है कि आने वाले मैचों में विराट रोहित को बाहर का रास्ता दिखा दें।

जिस तरह तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर है, उसी तरह रोहित के फॉर्म से लंका की टीम में भी खुशी की लहर है, क्योंकि रोहित के कारण लंका की टीम को मैच में खुशी मनाने का जल्दी मौका मिलता है। अभी टीम इंडिया को श्रीलंका की धरती कई वनडे खेलने हैं अगर विराट ने रोहित को बाहर का रास्ता दिखा दिया को फिर रोहित के लिए टीम में वापसी ठीक उसी तरह मुश्किल हो जाएगी, जिस तरह आज से पहले तलाक, तलाक, तलाक कहने पर पति और पत्नी का दोबारा रिश्ते में आना।
रावण की धरती श्रीलंका में टीम का खेल तो शानदार है लेकिन रोहित का खेल बिल्कुल नेताओं की तरह हो चला है। नाम तो बहुत बड़ा है लेकिन काम आप देख ही रहे हैं। जिस तरह नेताओं को वोट देने के बाद जनता उनकी राह देखती है उसी तरह दर्शक टिकट लेकर स्टेडियम में जाते हैं लेकिन होता वही है जो कई दिनों से हो रहा है।
(यह एक व्यंग्य है इसे अन्यथा न लें।












Click it and Unblock the Notifications