India vs New Zealand: Humour राधे मां ने दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र, कहा- ये काम कर लो पक्का जितोगे
नई दिल्लीः हार किसी को पसंद नहीं होती। चाहे चुनाव की हार हो या फिर क्रिकेट के मैदान पर मिली हार हो। जिस तरह बेबी को बेस पसंद है उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को जीत पसंद होती है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से पहले वनडे में मुंह की खाली पड़ी। टेलर ने टीम इंडिया की ऐसी सिलाई की कि कोई भी गेंदबाज कुछ कर न सका।


पहला मैच हार गई थी टीम इंडिया
टीम इंडिया पहला मैच हार गई, लेकिन अब दूसरा मैच नहीं हारना चाहती। इंडिया टीम पर बिना पलक झपकाए सालों से नजर रख रहे कुल्लु भाई ने टीम के खिलाड़ियों की मन की बात बताई, हालांकि ये मन की बात पीएम मोदी की मन की बात से बिल्कुल अलग थी। खिलाड़ियों ने मन की बात बताने के लिए किसी रेडियो का इस्तेमाल नहीं किया।

टेलर ने दिखाया था शानदार खेल
खिलाड़ी टेलर का तोड़ निकालना चाहते थे, इसलिए होटल के वेटर ने खिलाड़ियो की मदद के लिए राधे मां का नाम सुझाया। कुल्लु ने दावा किया कि वेटर की बात मानकर हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, मनिष पांडे, अक्षर पटेल कार में बैठे और मुंबई के लिए निकल पड़े।

राधे मां की हुई तारीफ
पेट से भरे हुए और दिमाग से खाली कुल्लु भाई ने कहा कि खिलाड़ियों को बताया गया था कि राधे मां के पास हर मुश्किल का हल है। मुंबई के लिए निकले खिलाड़ियों ने रास्ते में रेडियो पर राधे मां की खबर सुनी तो फिर सारे खिलाड़ी वापस लौट गए। खिलाड़ी वापस लौट गए लेकिन जब इस बात का जानकारी राधे मां को लगी तो वो बहुत खुश हुई।

गुस्सा हो गई राधे मां
राधे मां ने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि खेल पर ध्यान रखें, जीत पक्का होगी। तभी एक भक्त ने पूछा कि ये तो हमें भी पता है। भक्त की बात सुनकर राधे मां ने कहा कि अगर पता है तो पहले वनडे में क्यों नहीं जीते। बताया जाता है कि ये बात सुनकर राधे मा चीन वालों की तरह भाग गई।
(यह एक व्यंग्य है, कुल्लु भाई की बात में कोई सच्चाई नहीं है।)
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications