खुल गया राज, 97 साल की उम्र में पीएम बनेंगे राहुल गांधी
अगर आप कांग्रेस के समर्थक हैं तो आपके लिए खुशी की खबर है, क्योंकि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। राहुल बाबा के पीएम बनने की बात सुनी तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने राहुल गांधी के लिए फूल खरीदने की योजना बनाई तो वहीं कई टेलर के पास नया कोट सिलवाने पहुंच गए। बात जनपथ पहुंची तो सोनिया जी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

युवा नेता राहुल गांधी के पीएम बनने की बात मीडिया में आई तो कई नेताओं ने मीडिया से ही नाराजगी जता दी, क्योंकि अब कांग्रेसी नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी को युवा नेता नहीं वरिष्ठ नेता कहा जाए। कई कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि राहुल के नाम के आगे युवा लगाने से जनता उन पर ज्यादा भरोसा नहीं करेगी, लेकिन अगर उनके नाम के आगे वरिष्ठ लगाया तो उन पर बाबा रामदेव की पतंजलि में मिलने वाले समान से भी ज्यादा भरोसा किया जाएगा।
ये बातें चल ही रही थी कि एक नेता लड्डू खाते हुए पूछ लिया, 'राहुल बाबा शपथ कब ले रहे हैं? जवाब मिला तो सारे कांग्रेसी ऐसे मायूस हो गए मानों साबुन लगा लिया हो और किसी ने पानी बंद कर दिया हो।
नेता को जवाब मिला- 50 साल बाद, क्योंकि अमित शाह ने घोषणा की है कि भारतीय जनता पार्टी अगले 50 सालों तक सत्ता में रहेगी। अगर ऐसा हुआ तो राहुल गांधी 97 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ये बात सुनते ही कई नेताओं को दौरा आ गया और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि सभी नेता सुरक्षित थे क्योंकि देश के नेताओं के लिए कभी ऑक्सीजन कम नहीं पड़ती।
(यह एक व्यंग्य है इसे अन्यथा न लें। )












Click it and Unblock the Notifications