65 लाख रुपये में पानी की बोतल बेचेगी ये कंपनी, जानिए कैसा होगा स्वाद
नई दिल्लीः अभी तक आपने पानी की 10 से 20 रुपये की बोतल खरीदी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी कंपनी की पानी की बोतल 65 लाख की हो! सुनने में भले ही आपको अजीब लगे लेकिन ये सच है। अगले साल भारत में एक विदेशी कंपनी 65 लाख रुपये की पानी की बोतल बेचने की तैयारी कर रही है।


पहले करना होगा ऑर्डर
Beverly Hills नाम की ये कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही दिखने वाली है। इस बोतल की खासियत होगी कि ये आपको बाजार में नहीं बल्कि इसके लिए आपको ऑर्डर करना होगा। ऑर्डर के बाद इसे आपके घर तक पहुंचाया जाएगा।

कैसा होगा इसका टेस्ट
आप सोच रहेंगे कि इसका स्वाद कैसा होगा, तो बता दें जब आप इसे पीएंगे तो आपको लगेगा कि आप महंगी वाइन खरीद रहे हैं। कंपनी ने इस पानी को लक्ज़री कलेक्शन का रूप दिया पानी को आपकी सेहत के लिए सबसे अच्छा बताया जा रहा है। पानी में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं की जाएगी।

कपंनी की योजना
कंपनी ने भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक खास योजना बनाई है। इस बोतल की कैप गोल्ड की बनी होगी, जिस पर आपको 14 कैरट के 600 वाइट और 250 ब्लैक डायमंड्स मिलेंगे।

कहां से लेती है पानी
बता दें कंपनी का हैड ऑफिस कैलिफोर्निया में हैं। कंपनी का कहना है कि वो पानी को उंचें झरनों से लेती है। यानि पानी सेहते के लिए बहुत अच्छा है। भारत में अगले साल के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications