Most Searched Location: साल 2024 में गूगल पर सर्च की गई विदेश की शानदार लोकेशन, आज ही बनाएं प्लान
Most Searched Places 2024: आजकल भारत के लोगों में विदेश घूमने का एक नया चलन चला है। साल 2024 में ऐसी कई लोकेशन हैं, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इनमें से ज्यादातर लोकेशन विजा फ्री रही हैं, जहां कम बजट पर जाने का लोग प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको उन लोकेशन के बारे में बताएंगे जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया।
1. थाईलैंड
हर साल भारत के कई यात्री थाइलैंड घूमने का प्लान जरूर करते हैं। वहां की खूबसूरती और बेहतरीन लोकेशन की वजह से लोग ज्यादातर अपने हनीमून के लिए प्लान करते हैं। थाईलैंड की खास बात ये है कि वीजा फ्री है और दूसरा आप कम बजट में घूम सकते हैं। इसकी फ्लाइट की टिकट भी काफी सस्ती पड़ती है।

2. बाली
बाली काफी खूबसूरत जगह है। इस साल भी ये जगह सबसे ज्यादा सर्च में रही। बाली हनीमून के लिए सबसे बेस्ट लोकेशन है। यहां के खूबसूरत नजारे और मंदिर घूमने लायक हैं। बाली के होटल भी काफी सस्ते में मिल जाते हैं। पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये परफेक्ट जगह है।
3. कजाकिस्तान
कजाकिस्तान भारत के लोगों ने एक नई लोकेशन पसंद की है। काफी लोगों को ये जगह पसंद भी आई और सबसे ज्यादा खास बात ये है कि साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जानी वाली लोकेशन थी। कजाकिस्तान जाने का प्लान बना सकते हैं, अगर आप कम बजट में विदेश घूमता चाहते हैं।
4. वियतनाम
अगर आपने वियतनाम घूमने का प्लान अब नहीं बनाया तो आने वाले नए साल में जरूर इस लोकेशन पर जाएं। साल 2024 में ये एक और खूबसूरत जगह काफी सर्च में रही है। ये एक ऐसी जगह हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ भी घूमने का प्लान बना सकते हैं और इसके लिए ज्यादा पैसा खर्च करने की भी कोई जरूरत नहीं होगी।
5. जॉर्जिया- यूरोप में स्थित जॉर्जिया इस साल काफी सर्च में रहा। अन्य देशों की तुलना में ये लोकेशन काफी सस्ती है। इस नए साल के मौके पर यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications