वर्किंग पेरेंट्स के पास नहीं है बच्चों के लिए वक्त, परवरिश पर पड़ने लगा असर, फॉलो करें ये 5 टिप्स
Parenting Tips: माता-पिता बनने के बाद कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर से वर्किंग पेरेंट्स के लिए काम के साथा-साथ बच्चों को पूरा समय देना एक चुनौती हो सकता है। इसकी वजह से बच्चों की देखभाल भी सही से नहीं हो पाती। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि ऑफिस के साथ-साथ बच्चे की सही से देखरेख या पालन पोषण नहीं कर पा रहे हैंतो इन टिप्स को फॉलो करें। आइए जानते हैं कैसे:
1. रूटीन बनाएं
बच्चों को रूटीन पसंद होता है। उसका एक शेड्यूल बनाएं जिसमें खाने, खेलने और पढ़ाई का समय शामिल हो। इससे बच्चे को पता रहेगा कि कब क्या करना है और आप भी आसानी से अपना काम पर फोकस कर पााएंगे।

2. बच्चों को ज्यादा समय दें
काम के बाद या वीकेंड पर अपने बच्चे के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। ये ना हो कि आप वीकेंड में अपने काम को ज्यादा महत्व दें। यह जरूरी नहीं कि लंबे समय तक अपने बच्चे के साथ रहें लेकिन जो भी समय बिताएं, उसे पूरी तरह से उनके साथ ही बिताएं। साथ में खेलें, किताबें पढ़ें या आउटडोर एक्टिविटीज करें।
3. बच्चे की पूरी बात सुनें
जब आप काम से लौटें, तो बच्चे से उसकी दिनचर्या के बारे में पूछें। उसने पूरा दिन क्या खाया क्या किया सबकुछ उसके बारे जानने की कोशिश करें। उनकी बातें सुनें और उन्हें अपने अनुभव साझा करने का मौका दें। इससे बच्चे को लगेगा कि आप उनकी परवाह करते हैं और वे आपसे खुलकर बात कर सकेंगे। अगर उन्हें कोई दिक्कत भी है तो खुलकर शेयर कर पाएंगे।
4. टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें
अगर आप बहुत व्यस्त हैं, तो टेक्नोलॉजी का सहारा लें। बच्चों के लिए एजुकेशनल गेम्स या वीडियो का उपयोग करें। लेकिन ध्यान रखें कि स्क्रीन टाइम सीमित रखें ताकि वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खेलने जा पाएं और पढ़ाई करने का समय भी निकाल सकें।
5. पिकनिक का करें प्लान
बच्चे के साथ समय बिताने के लिए कोशिश करें कि हर हफ्ते पिकनिक या मूवी नाइट का प्लान करें। इससे बच्चे को खुश रहने का मौका मिलेगा और परिवार के सदस्यों के बीच वह घुलमिल पाएगा। साथ ही आपको बच्चों में हो रहे बदलाव को समझने का भी मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications