वर्क फ्रॉम होम को ऐसे बनाएं आरामदायक और प्रोडक्टिव, अपनाएं ये 6 स्मार्ट सेटअप टिप्स
Work From Home Setup Tips: पिछले कुछ वर्षों में ऑफिस में काम करने के साथ साथ वर्क फ्रॉम होम का चलन भी काफी बढ़ गया है। जहां एक ओर इससे समय और सफर करने की परेशानी कम हुई है, वहीं दूसरी ओर घर पर एक प्रभावी और आरामदायक वर्कस्पेस की जरूरत भी महसूस हुई है।
घर पर काम करने का सेटअप सही होना चाहिए
अगर घर पर काम करने का सेटअप सही नहीं है, तो इससे न केवल प्रोडक्टिविटी कम हो सकती है, बल्कि शारीरिक परेशानियां जैसे कमरदर्द, आंखों में थकान और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कुछ खास नियमों को मानना जरूरी होता है।

अच्छा वर्क एनवायरनमेंट उत्साह बढ़ाता है
वर्क फ्रॉम होम एक शानदार मौका है, बशर्ते आपके पास एक अच्छा वर्क एनवायरनमेंट हो। सही सेटअप न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी और काम के प्रति उत्साह को भी बढ़ाता है।
आइए आपको बताते हैं कुछ आसान और कारगर टिप्स के बारे में जो आपके वर्क फ्रॉम होम के अनुभव को काफी बेहतर बना सकते हैं-
वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट सेटअप टिप्स-
1. एक स्थायी और शांत जगह चुनें
वर्क फ्रॉम होम के लिए घर में एक ऐसी जगह तय करें जहां कम से कम व्यवधान हो। ये जगह अच्छी रोशनी वाली हो और वहां रोजाना काम करना आपके लिए आसान हो।
2. कम्फर्टेबल चेयर और टेबल का इस्तेमाल करें
लंबे समय तक बैठकर काम करने के लिए एक अच्छी एर्गोनॉमिक चेयर और सही ऊंचाई की टेबल बेहद जरूरी है। इससे शरीर का पोश्चर सही रहता है और थकान कम होती है।
3. प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन का ध्यान रखें
वर्क फ्रॉम होम करने के लिए घर में जिस जगह आप बैठते हैं वहां सूरज की रोशनी पहुंचती हो, ये जरूर चेक करें। इससे मूड अच्छा रहता है और आंखों पर भी कम जोर पड़ता है।
4. प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले गैजेट्स अपनाएं
वर्क फ्रॉम होम के लिए घर पर प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले गैजेट्स का इस्तेमाल करें जैसे वायरलेस कीबोर्ड, माउस, नॉइज-कैंसिलिंग हेडफोन और सेकंड मॉनिटर। ये सब आपकी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं।
5. डेस्क को क्लीन और ऑर्गनाइज रखें
डेस्क पर जरूरत का ही सामान रखें और बाकी चीजें हटाकर रखें। एक साफ-सुथरी जगह पर काम करने से फोकस बना रहता है।
6. काम के बीच में ब्रेक लेना न भूलें
काम करते हुए हर घंटे के बाद 5 से 10 मिनट का ब्रेक लें। आंखों को आराम दें, थोड़ा चलें-फिरें या हल्का स्ट्रेच करें। इससे मानसिक और शारीरिक ताजगी बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications