Wedding Season 2025: शादी के सीजन में बढ़ रहा होम डेकोर गिफ्ट करने का चलन, एक्सपर्ट ने बताया कारण!
Wedding Season 2025: दिवाली के बाद अब भारत में शादी-ब्याह का सीजन आ गया है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता शादी में दिए जाने वाले तोहफों की होती है। आजकल तोहफों का चलन तेजी से बदल रहा है। पहले जहां शादी में बड़े-बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई तरह के बेनाम गिफ्ट दिए जाते थे। अब यह परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो रही है। आज के कपल ऐसे तोहफे पसंद करते हैं जो सोच-समझकर चुने गए हों, उनकी पसंद का ध्यान रखें और उनके घर को सुंदर बनाएं। इसी वजह से होम डेकोर 2025 के वेडिंग सीज़न का सबसे बड़ा ट्रेंड बन गया है।

अब कपल अपने घरों को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि अपनी पहचान का हिस्सा मानते हैं। यही कारण है कि लोग शादी में हैंडमेट लैंप, डिज़ाइनर क्रॉकरी, खूबसूरत मूर्तियां, होम फ्रैग्रेंस, और डेकोरेटिव मोमबत्तियां जैसे गिफ्ट देना पसंद कर रहे हैं। ये चीजें घर में आसानी से फिट हो जाती हैं और बिना ज्यादा जगह लिए घर में स्टाइल जोड़ देती हैं।
इस बदलाव का एक बड़ा कारण यह भी है कि लोग अब ऐसी चीजें नहीं चाहते जो घर में जगह घेरें लेकिन काम न आएं। इसके बजाय वे सादगी, आराम और यूज में आने वाली चीजों को महत्व देते हैं। होम डेकोर गिफ्ट इन तीनों बातों को पूरा करते हैं। ये सुंदर भी होते हैं, काम के भी और इमोशनल जुड़ाव भी देते हैं।
सबसे दिलचस्प बदलाव है संवेदी यानी सेंस-बेस्ड गिफ्ट्स का ट्रेंड। जैसे- होम फ्रैग्रेंस, डिफ्यूज़र, सुगंधित मोमबत्तियाँ। ये सिर्फ देखने में अच्छे नहीं लगते, बल्कि घर का माहौल बदल देते हैं। यह रोजमर्रा की जिंदगी में एक हल्की-सा इमोशन जोड़ देते हैं।
रोजमोर की डायरेक्टर रिद्धिमा कंसल का मानना है कि आज के जोड़े ऐसे गिफ्ट चाहते हैं जो घर में गर्मजोशी और आराम का एहसास पैदा करें। उनके अनुसार, शादी के तोहफों के रूप में क्यूरेटेड होम फ्रैग्रेंस की मांग तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि यह नए घर को तुरंत सुखद और अपना सा बना देते हैं। सच्चाई यह है कि अब शादी में गिफ्ट देना सिर्फ वस्तुओं तक सीमित नहीं रहा। यह मूड, माहौल और भावनाओं से जुड़ गया है।
- एक स्टाइलिश लैंप नई जिंदगी की शांत शामें बना देता है।
- एक खूबसूरत कटोरा जोड़े के पहले डिनर का हिस्सा बन सकता है।
- एक डिफ्यूज़र नए घर की खुशबू बन जाता है।
छोटी और व्यक्तिगत शादियों के दौर में लोग ज्यादा सोच-समझकर उपहार देने लगे हैं। इसलिए होम डेकोर गिफ्ट न सिर्फ सुंदर हैं, बल्कि उपयोगी, आधुनिक और भावनात्मक रूप से खास भी हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड 2025 में ही नहीं, आने वाले वर्षों में भी शादी के तोहफों का बड़ा हिस्सा बने रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications