क्यों बढ़ रहा है Freak Matching का ट्रेंड? Gen Z पसंद कर रहे हैं ऐसे रिलेशनशिप, जानें फायदे

What Is Freak Matching: फ्रीक मैचिंग एक नया और तेजी से बढ़ता हुआ ट्रेंड है, जो खासकर सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स और रिश्तों के संदर्भ में चर्चा का विषय बन रहा है। ये ट्रेंड आजकल की जेनरेशन में इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि लोग ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं जिस तरह के वह खुद हैं।

फ्रीक मैचिंग का ट्रेंज जेन जी (Gen Z) में ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में इस लेख में हम समझेंगे कि फ्रीक मैचिंग क्या है, इसके कारण, और क्यों यह आजकल ज्यादा चर्चा में है।

relationship

फ्रीक मैचिंग का मतलब
फ्रीक मैचिंग के अंतर्गत वे रिश्ते आते हैं, जिनमें दो व्यक्तियों का एक दूसरे से मेल-जोल या कनेक्शन ऐसा होता है जो सामान्य डेटिंग से अलग होता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप घूमना पसंद करते हैं तो आप ऐसे पार्टनर की तलाश करते हो जिसे खुद घूमने का शौंक हो। यानी की आपके लिए केवल प्यार ही काफी नहीं है आप अपनी जिंदगी के सारे अनुभव भी उसी के साथ एक्सपीरिएंस करना चाहते हो। फ्रीक मैचिंग के बढ़ने के कारण

कैसे बढ़ा फ्रीक मैचिंग का ट्रेंड?
फ्रीक मैचिंग का ट्रेंड बनने की सबसे बड़ी वजह सोशल मीडिया है। कुछ समय पहले सिंगर टीनाशे का गाना 'नेस्टी' रिलीज हुआ था। इस गाने की एक लाइन 'क्या कोई मेरी फ्रीक से मेल खाने वाला है' जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड करने लगा। इसके अलावा डेटिंग ऐप्स ने लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के नए तरीके बनाए हैं। यहां लोग अपनी पसंद और नापसंद को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप भी पार्टनर की तलाश में हैं तो डेटिंग पार्टनर को खुलकर बताएं कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं।

फ्रीक मैचिंग का फायदा
अगर आपको आप ही की तरह का पार्टनर मिल जाए तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। घूमना हो या फिर खाना बनाने का शौंक, आप दोनों ही एक जैसी चीजों को पसंद करते हैं। एक अच्छे रिश्ते के लिए पसंद का मेल खाना बहुत जरूरी होता है। इन सबके अलावा किसी भी रिश्ते को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी विश्वास होता है। अगर रिश्ते को ईमानदारी से नहीं निभाएंगे तो चाहे आपकी कितनी भी पसंद क्यों ना मिले रिश्ता खत्म होने में जरा भी वक्त नहीं लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+