ना साथ रहना है, ना अलग होना है, आखिर क्या है ये Benching Dating? युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज

What Is Benching Dating: एक वक्त था जब कोई भी कपल अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस होते थे। लेकिन समय के साथ-साथ रिश्ते के मायने भी बदल चुके हैं। अगर किसी का अपने पार्टनर के साथ मन नहीं लगा तो वह तुरंत रिश्ते को खत्म कर देते हैं। अब लोग डेटिंग एप्स के जरिए रिलेशनशिप में आते हैं।

आजकल के जमाने में लड़के-लड़कियां सिचुएशनशिप, वन नाइट स्टैंड और फ्रेंड्स जोन करके रिश्ते में आते हैं। युवाओं के बीच इन दिनों रिलेशनशिप को लेकर ऐसा ही ट्रेंड चल रहा है जिसकी वजह से अब लोगों के रिश्ते तुरंत टूटने लग जाते हैं। इन दिनों बेंचिंग शब्द भी काफी ट्रेंड में है। आइए जानते हैं कि इसमें लोग रिलेशन में कैसे रहते हैं?

Benching Dating

क्या है बेंचिंग रिलेशनशिप?
बेंचिंग रिलेशनशिप के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बेचिंग का मतलब है बेंच यानी की कुर्सी पर बैठना। लेकिन अगर रिलेशनशिप की बात करें तो इसका मतलब है कि एक व्यक्ति अगर किसी को पसंद करता है, लेकिन लाइफ टाइम या लंबे समय तक उसके साथ रिश्ते में रहने के लिए तैयार नहीं है। अपनी पसंद के व्यक्ति को शख्स हमेशा साइड में रखकर चलता है। अगर उसे कोई दूसरा नहीं पसंद आता तो वह तब तक जिसके साथ रिलेशनशिप में है उसके साथ ही समय बिताना पसंद करता है।

बेंचिंग रिलेशनशिप के फायदे
बेंचिंग रिलेशनशिप का फायदा ये है कि अगर आपको पार्टनर के साथ वक्त बिताना पसंद नहीं आता या फिर आप लंबे समय तक डेट नहीं करना चाहते हैं तो बेंचिंग रिलेशनशिप में रह सकते हैं। जिसकी वजह से आप मानसिक तौर पर किसी और को डेट करने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि आप अपने पार्टनर को छोड़ने के लिए तैयार होते हैं।

बेंचिंग रिलेशनशिप के क्या है नुकसान?

अगर आप किसी से जल्दी अटैच हो जाते हैं या फिर इमोशनली कमजोर हैं तो बेंचिंग रिलेशनशिप आपके लिए नहीं है। दिल से किसी को प्यार करने वालों के ये ठीक नहीं है। क्योंकि रिश्ते में अगर एक भी सीरियस हो जाता है तो उसके लिए काफी दिक्कतें होने लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+