Vastu Tips: घर पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
Vastu Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि जीवन में सुख समृद्धि आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर रखी हर एक चीज का आपकी सफलता और असफलता पर गहरा असर पड़ता है। जी हां कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिससे व्यक्ति की तरक्की में बाधा बनती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार घर में रखी छोटी-छोटी चीजें जिस पर आपका कभी ध्यान नहीं जाता उसकी वजह से आपके काम को नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं वह घर में नेगेटिव एनर्जी भी लाते हैं। ऐसे में उन चीजों को घर में रखने की वजह से कंगाली भी आ सकती है।

घर से तुरंत निकालें ये चीजें
फटे पुराने जूते या चप्पल
घर से फटे पुराने चप्पल या जूतों को तुरंत फेंक दे। वास्तु शास्त्र की मानें तो इसकी वजह से अगर आपका कोई काम बनना है तो उसमें बाधा आ सकती है। इसके अलावा आपको आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ सकता है।
घर में पड़ी बंद घड़ी
अक्सर लोगों की बुरी आदत होती है कि घर की घड़ी का सेल खराब हो जाए तो वह कई दिनों उसको ऐसी ही रहने देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इसकी वजह से आपके जितने भी कार्य हैं वो कभी नहीं बन पाएंगे। इसलिए कोशिश करें या तो घड़ी को ठीक करा लें नहीं तो उसे घर से बाहर फेंक दे।
खराब तालों को फेंके
घर में अगर आपके खराब ताले पड़े हैं तो उसे जितनी जल्दी हो सके हटा दें। क्योंकि खराब ताले की तरह आपके काम पर रुकावट लग जाती है। इसलिए घर में पड़े खराब ताले को संभालकर रखने की बजाय उसे हटाकर नया ले आएं।
पुराने फटे हुए कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े का संबंध आपकी किस्मत से होता है। आप जब भी किसी अच्छे कार्य के लिए जाते हैं तो कोशिश करते हैं कि नए कपड़े ही पहनें। ऐसे में फटे पुराने कपड़ों को किस्मत के लिए दुर्भाग्य माना जाता है। कोशिश करें कि, घर में रखे जितने फटे पुराने कपड़े हैं उसे किसी गरीब को दान दें।












Click it and Unblock the Notifications