Vastu Tips For Job: नौकरी में उन्नति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, अपनाएं ये 9 असरदार उपाय
Vastu Tips For Job: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी नौकरी में तरक्की हो, नाम और सफलता मिले लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आते।
काम के माहौल में ऐसे बढ़ाएं पॉजिटिविटी
ऐसे में लोग अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देते हैं। इन्हीं बदलावों में से एक है, वास्तु शास्त्र के सरल और प्रभावी टिप्स, जो न सिर्फ आपके काम के माहौल में सकारात्मकता बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक फोकस और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं।

वर्कस्पेस को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाएं
करियर में सफलता सिर्फ मेहनत पर नहीं बल्कि आपके आसपास की पॉजिटिव एनर्जी पर भी निर्भर करती है। वास्तु टिप्स को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाकर आप न सिर्फ अपने वर्कस्पेस को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकते हैं बल्कि काम में फोकस, आत्मविश्वास और बेहतर अवसरों को भी आकर्षित कर सकते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे कुछ आसान वास्तु उपाय जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप करियर ग्रोथ को बेहतर दिशा दे सकते हैं।
नौकरी में उन्नति के लिए अपनाए ये 9 वास्तु टिप्स
1. कार्यस्थल की दिशा सही रखें
-वास्तु के अनुसार काम करते समय आपकी मुख्य दिशा उत्तर या पूर्व होनी चाहिए। उत्तर दिशा को करियर और फाइनेंसेज की दिशा माना जाता है। पूर्व दिशा से बुद्धि और ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
-गलत दिशा में बैठकर काम करने से मन भटकता है और काम पर फोकस कम होता है। यदि घर से काम करते हैं तो अपनी टेबल इस तरह सेट करें कि आपका चेहरा उत्तर या पूर्व की ओर रहे।
2. ऑफिस टेबल पर अव्यवस्था न रखें
क्लटर यानी अव्यवस्था ऊर्जा को रोकती है। अपनी टेबल पर अनावश्यक पेपर, टूटे पेन, खाली बॉक्स या बेकार सामान न रखें। हर दिन की शुरुआत साफ टेबल से करें। एक छोटा-सा प्लानर या डायरी रखें जिससे काम व्यवस्थित रहे। साफ-सुथरी टेबल से विचार स्पष्ट होते हैं और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
3. करियर को मजबूत बनाने के लिए उत्तर दिशा एक्टिवेट करें
घर या ऑफिस की उत्तर दिशा को साफ, खुला और रोशन रखें। आप यहां एक छोटा फाउंटेन, जल तत्व की तस्वीर या नीले रंग का डेकोरेशन आइटम रख सकते हैं। ये दिशा जल तत्व से जुड़ी है जो अवसरों और आगे बढ़ने की ऊर्जा का प्रतीक है।
4. कुर्सी के पीछे दीवार होना जरूरी है
कुर्सी के पीछे मजबूत दीवार होना सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक है। यदि पीछे खुला स्थान हो तो व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर सकता है और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। यदि दीवार नहीं है तो वहां एक बड़ा पोस्टर, पौधा या ऊंची बैक वाली कुर्सी का इस्तेमाल करें।
5. हरे पौधे रखें
कार्यस्थल पर मनी प्लांट, बैम्बू प्लांट, क्रिसमस ट्री या जेड प्लांट जैसे पौधे रखने से वातावरण ताजा रहता है और विकास का संकेत मिलता है। सूखे या मुरझाए पौधों को तुरंत हटाएं, ये नकारात्मकता लाते हैं।
6. दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपनी उपलब्धियों को रखें
आपकी उपलब्धियां जैसे अवॉर्ड, सर्टिफिकेट बड़ी उपलब्धियों की फोटो को दक्षिण-पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं। ये दिशा स्थिरता और नियंत्रण का प्रतीक है जिससे करियर की जड़ें मजबूत होती हैं और प्रमोशन के अवसर बढ़ते हैं।
7. सही रंगों का इस्तेमाल करें
रंग हमारे मूड और काम की ऊर्जा पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में आप कुछ खास रंगो को फॉलो कर सकते हैं। आप अपने ऑफिस, नोटबुक, पेन या वॉल डेकोर में इन रंगों का हल्का-सा इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीला- फोकस और अवसर
हरा- विकास और क्रिएटिविटी
पीला- आत्मविश्वास
सफेद- शांति और धैर्य
8. वॉटर एलिमेंट का प्रभाव सही रखें
यदि आपके ऑफिस या घर में छोटा झरना या एक्वेरियम है तो ये हमेशा साफ और बहते हुए पानी वाला होना चाहिए। ये आर्थिक और करियर फ्लो को सक्रिय करता है। रुका हुआ या गंदा पानी करियर रुकावटों का संकेत माना जाता है।
9. समय-समय पर एनर्जी को रिफ्रेश करें
अपने वर्कस्पेस में हल्की खुशबू वाले रूम फ्रेशनर या एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर, लेमनग्रास या रोजमेरी का इस्तेमाल करें। ये मानसिक थकान कम करता है और काम करने का उत्साह बढ़ाता है।












Click it and Unblock the Notifications