Vastu Tips For Health Issues: बीमारियों को दूर रखने के लिए घर में जरूर रखें ये 7 चीजें, नेगेटिविटी होगी खत्म
Vastu Tips For Health Issues: आज के समय में बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और उसकी सबसे बड़ी वजह है तनावभरी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और घर के भीतर मौजूद नेगेटिव एनर्जी।
घर की ऊर्जा को संतुलित रखना जरूरी
वास्तु शास्त्र न केवल घर की ऊर्जा को संतुलित करने का तरीका बताता है बल्कि ये भी समझाता है कि कौन-सी चीजें घर में रखने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

बेचैनी और तनाव से बचना जरूरी
अगर आपके घर में बार-बार कोई न कोई बीमार पड़ता है या लगातार थकान, बेचैनी और तनाव महसूस होता है तो वास्तु के ये आसान और असरदार उपाय जरूर आजमाएं।
घर से नेगेटिव एनर्जी को करें खत्म
-बीमारी केवल शारीरिक कारणों से नहीं बल्कि मानसिक और पर्यावरणीय कारणों से भी होती है। वास्तु में बताए गए कुछ आसान उपाय न केवल नेगेटिव एनर्जी को खत्म करते हैं बल्कि घर के वातावरण को भी हेल्दी बनाते हैं।
-कुछ खास चीजों को अपने घर और लाइफस्टाइल में शामिल करके आप परिवार के स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि घर में कौन-सी चीजें रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।
बीमारियों से दूर रहने के लिए घर में जरूर रखें ये 7 चीजें
1. तुलसी का पौधा (घर की नेगेटिविटी खत्म करता है)
-वास्तु शास्त्र में तुलसी को बेहद पवित्र और औषधीय पौधा माना गया है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। तुलसी हवा को शुद्ध करती है, बैक्टीरिया को कम करती है और मानसिक शांति प्रदान करती है।
-अगर घर में कोई बार-बार बीमार पड़ता है, तो तुलसी का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और रोगों का प्रभाव कम होता है। सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है।
2. शंख (एनर्जी को संतुलित करता है)
-शंख घर की ऊर्जा को संतुलित करता है और नकारात्मकता को दूर करता है। कहते हैं कि शंख की ध्वनि वातावरण को शुद्ध कर देती है और हवा में मौजूद कई तरह के कीटाणुओं को खत्म करती है।
-इसे पूजा बेच या उत्तर दिशा में रखें। रोज शंख बजाना जरूरी नहीं है लेकिन सप्ताह में दो-तीन बार इसकी ध्वनि पूरे घर में फैलाएं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आती है।
3. सेंधा नमक (नेगेटिव एनर्जी का बड़ा इलाज)
वास्तु के अनुसार सेंधा नमक बहुत शक्तिशाली नेगेटिव एनर्जी एब्जॉर्बर है। इसे किसी भी कटोरे में रखकर कमरे के कोने में रखा जा सकता है। ये उपाय खासतौर पर उन घरों में किया जाता है जहां लोगों को अनिद्रा, बेचैनी, बार-बार बीमार पड़ना, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं होती हैं। हर 15 दिन में सेंधा नमक को बदल देना चाहिए क्योंकि ये वातावरण की नेगेटिविटी को सोख लेता है।
4. नींबू और लौंग (घर को दूषित ऊर्जा से बचाते हैं)
-वास्तु और आयुर्वेद दोनों में नींबू और लौंग को वातावरण शुद्ध करने वाला माना गया है। नींबू की खुशबू हवा को फ्रेश रखती है जबकि लौंग की सुगंध बैक्टीरिया और कीड़ों को दूर करती है।
-आप चाहें तो नींबू को पानी में डालकर उसे कमरे में रखें या सुगंध के लिए लौंग वाला धूप जलाए। इससे वायु शुद्ध होती है और बीमारियों का असर कम होता है।
5. क्रिस्टल ट्री (घर में लाता है हीलिंग एनर्जी)
क्रिस्टल ट्री को वास्तु में हीलिंग एनर्जी का प्रतीक माना गया है। ये घर में पॉजिटिव वाइब्स, हेल्थ और मानसिक शांति को बढ़ाता है। इसे ड्रॉइंग रूम या बेडरूम के उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में सुधार आता है। अगर घर में अक्सर तनाव रहता है या कोई पुरानी बीमारी से जूझ रहा है तो क्रिस्टल ट्री बेहद लाभकारी माना जाता है।
6. घर में साफ-सफाई और क्लटर-फ्री स्पेस भी जरूरी
वास्तु कहता है कि जहां गंदगी या अव्यवस्था होती है, वहां बीमारियां जल्दी फैलती हैं। कभी भी टूटा हुआ फर्नीचर, बंद घड़ी, पुराने जूते, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, घर में न रखें। ये चीजें नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं और स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं।
7. जल तत्व (मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है)
घर में एक छोटा फाउंटेन या पानी से संबंधित कोई डेकोर आइटम उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ये मानसिक तनाव कम करता है और पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। जो लोग तनाव, माइग्रेन या मानसिक थकान से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये बेहद फायदेमंद माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications