Vastu Tips: घर में वास्तु का कर लें ये उपाय, 2025 के बचे हुए दो महीनों में रुके हुए सारे काम बन जाएंगे
Vastu Tips 2025: वास्तु शास्त्र से जुड़े उपायों को लेकर पिछले कुछ सालों में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ी है। घर में खुशहाली और शांति के लिए वास्तु उपायों को बहुत जरूरी माना जाता है। साल 2025 में खत्म होने में अब सिर्फ दो ही महीने बचे हैं। हो सकता है कि आपने इस साल के लिए कुछ आर्थिक लक्ष्य तय किए हों, लेकिन आपके काम अटके पड़े हों। साल खत्म होने से पहले अपने घर के वास्तु में कुछ बदलाव करें और आपकी तरक्की का रास्ता खुल जाएगा।
अगर आपके भी कई काम अधूरे रह गए हैं, जैसे कि नौकरी में प्रमोशन रुक जाना, बिजनेस में ठहराव आना या घर के माहौल में नकारात्मकता बढ़ जाना। अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपनी किस्मत को दोबारा चमका सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि आपके रुके हुए काम बन सकते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है।

Vastu Tips: मुख्य द्वार पर करें ये खास उपाय
वास्तु के अनुसार, घर का मुख्य द्वार ही समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। अगर यह जगह साफ, सुंदर और परेशानियों से मुक्ति चाहते हैं, तो मेन गेट पर ये उपाय कर लें:
⦁ मुख्य दरवाजे के दोनों ओर हल्दी और चूने से बने शुभ चिन्ह (स्वस्तिक या ॐ) बनाएं।
⦁ दरवाजे के ऊपर आम या अशोक के पत्तों की तोरण लगाएं।
⦁ हर शुक्रवार को द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें: Purse Vastu Tips: पर्स में कभी न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है धन की हानि और किस्मत पर लगेगा ब्रेक
Vastu Tips: इस छोटे से उपाय से मिलेगी राहत
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। इस दिशा में पानी से जुड़ी चीजें रखना शुभ फल देता है। अगर संभव हो तो इस दिशा में छोटा जल स्रोत या फव्वारा लगाएं। जल साफ और बहता हुआ होना चाहिए, इससे धन की आवक बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा का बहुत महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि घर में सुगंधि और रोशनी का बहुत महत्व होता है। इसलिए घर में नियम से रोज सुबह और शाम दीपक जलाना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर होती है। दीपक में तिल या घी का उपयोग करें। अगर दीपक उत्तर या पूर्व दिशा की ओर जलाया जाए तो इसका प्रभाव और अधिक होता है। इसके अलावा, घर में कुछ हरे इनडोर पौधे जरूर लगाएं। हरा रंग शांति और खुशहाली की निशानी होती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Health: घर में लोग बार-बार हो रहे हैं बीमार? वास्तु के अनुसार करें ये 7 उपाय












Click it and Unblock the Notifications