Purse Vastu Tips: पर्स में कभी न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है धन की हानि और किस्मत पर लगेगा ब्रेक
Purse Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में धन की कमी न हो और पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे लेकिन कई बार हम अनजाने में अपने पर्स में ऐसी चीजें रख लेते हैं जो वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ मानी जाती हैं।
पर्स आपके आर्थिक भाग्य का प्रतीक होता है
पर्स सिर्फ पैसे रखने का साधन नहीं है बल्कि आपकी एनर्जी और आर्थिक भाग्य का प्रतीक होता है। इसलिए ध्यान रखें कि उसमें ऐसी कोई चीज न रहे जो नेगेटिविटी या रुकावट पैदा करे। थोड़ा-सा ध्यान और सफाई आपके जीवन में समृद्धि और स्थायित्व दोनों ला सकता है।

कुछ बेकार चीजें धन के प्रवाह को रोक देती हैं
कहा जाता है कि पर्स में रखीं कुछ बेकार चीजें धन के प्रवाह को रोक देती हैं और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति कमजोर करने लगती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों को पर्स में कभी नहीं रखा चाहिए।
पर्स में कभी न रखें ये 7 चीजें
1. पुराने या फटे नोट
बहुत से लोग पर्स में पुराने, फटे या फटे किनारों वाले नोट रख लेते हैं। लोग सोचते हैं कि ये कभी काम आ जाएंगे लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये धन का अपमान माना जाता है। ऐसी मुद्रा को पर्स में रखना न केवल आर्थिक बाधा पैदा करता है बल्कि घर की लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। इसलिए पर्स में सिर्फ साफ-सुथरे और सही नोट ही रखें।
2. पुराने बिल और रसीदें
कई लोग पर्स में खरीददारी की पुरानी रसीदें, ATM स्लिप या बिजली-पानी के बिल रख लेते हैं। ये आदत न केवल पर्स को अव्यवस्थित बनाती है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करती है। शास्त्रों में कहा गया है कि बेकार की चीजें पर्स में रखना आर्थिक ठहराव का कारण बनती हैं। इसलिए समय-समय पर पर्स की सफाई जरूर करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही रखें।
3. मृत व्यक्तियों की तस्वीरें
कई लोग अपने दिवंगत परिजनों की याद में उनकी तस्वीरें पर्स में रख लेते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना उचित नहीं है। मृत आत्मा की ऊर्जा शांत होती है जबकि धनलक्ष्मी की ऊर्जा सक्रिय और गतिशील होती है। दोनों के मेल से धन प्रवाह रुक सकता है। यदि श्रद्धा रखनी ही है तो उनकी तस्वीर घर के पूजा स्थल में रखें।
4. सिक्कों की अधिकता
सिक्के रखना बुरा नहीं लेकिन पर्स में जरूरत से ज्यादा सिक्के भर लेना भी सही नहीं माना जाता। पर्स में अत्यधिक वजन और अव्यवस्था से धन स्थिर हो जाता है। कोशिश करें कि सिर्फ कुछ जरूरी सिक्के ही रखें और बाकी गुल्लक या किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें।
5. कर्ज के दस्तावेज या उधारी की लिस्ट
कई बार हम पर्स में कर्ज या उधारी से जुड़ी पर्चियां रख लेते हैं ताकि भूलें नहीं लेकिन ये नकारात्मक कंपन फैलाती हैं और पर्स में मौजूद धन को टिकने नहीं देतीं। ये याद दिलाती रहती हैं कि आप पर अभी बोझ है जिससे आकर्षण का सिद्धांत भी प्रभावित होता है। बेहतर है कि ऐसी सूची घर की किसी अलमारी में सुरक्षित रखें।
6. किसी का दिया या उधार लिया पर्स
अगर आप किसी का पर्स इस्तेमाल कर रहे हैं या किसी से उधार लिया है तो ये भी वास्तु दोष उत्पन्न करता है। पर्स आपकी व्यक्तिगत ऊर्जा का प्रतीक होता है। किसी और का इस्तेमाल किया हुआ पर्स आपके धन भाग्य को प्रभावित कर सकता है। हमेशा नया पर्स खुद खरीदें और उसे लक्ष्मी जी का आशीर्वाद लेकर उपयोग में लाएं।
7. अशुभ प्रतीक या जानवरों की तस्वीरें
कुछ लोग डिजाइन या फैशन के चक्कर में ऐसे पर्स रखते हैं जिन पर हिंसक जानवरों की तस्वीरें होती हैं जैसे शेर, बाघ या सांप। वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीरें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और धन की स्थिरता को खत्म कर सकती हैं। कोशिश करें कि आपका पर्स सादे रंग और शुभ चिन्हों वाला हो।
पर्स में क्या रखना शुभ माना जाता है?
अगर आप चाहते हैं कि आपका पर्स हमेशा धन से भरा रहे तो उसमें माता लक्ष्मी की तस्वीर, कमल का फूल, पीला हल्दी का टुकड़ा या चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पर्स को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें और रात में सिरहाने के पास रखने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications