Year Ender 2025: इस साल ये रहे फैशन के टॉप ट्रेंड्स, Gen-Z के बीच हॉट फेवरेट रहा ये लुक
Top Fashion Trends 2025: साल 2025 अब खत्म होने वाला है और यह साल फैशन और स्टाइल के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा है। डिजाइनर्स, स्टाइल एक्सपर्ट्स और फैशन हाउसेज ने इस साल खूब एक्सपेरिमेंट किए। युवाओं और जेन-जी (Gen-Z) की बात करें, तो इस बार स्टाइल के साथ कंफर्ट फैशन की प्राथमिकता रही। फैशन की बात करें, तो अब इसमें लुक्स के साथ ही सस्टेनेबिलिटी, इंडियन फ्यूजन और बोल्ड एक्सपेरिमेंट्स जैसी चीजें भी देखी जाती हैं।
साल 2025 के टॉप फैशन ट्रेंड्स की बात करें, तो इसमें स्टाइल और कंफर्ट दोनों ही देखने को मिला। आज के युवा नेचर को लेकर काफी सजग हैं। साथ ही, उनकी कोशिश होती है कि उनके स्टाइल में लाइफ का फलसफा भी नजर आए।

Top Fashion Trends 2025: इन चीजों पर रहा फोकस
सस्टेनेबिलिटी रही फैशन इंडस्ट्री के फोकस में: 2025 में इको-फ्रेंडली फैब्रिक्स और रिसाइकल्ड मैटेरियल्स ट्रेंड में रहे। लिनेन, ऑर्गेनिक कॉटन, खादी और बांस फाइबर से बने कपड़े युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ब्रांड अब सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि पर्यावरण की जिम्मेदारी पर भी फोकस करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Lifestyle Tips: इन छोटी-छोटी आदतों को आज ही अपना लें, पॉजिटिविटी से भर जाएगी पूरी लाइफ
भारतीय फ्यूजन आउटफिट्स का दौर: पारंपरिक और वेस्टर्न फैशन के फ्यूजन का ट्रेंड 2025 में और मजबूत होता नजर आया। लहंगा-स्कर्ट के साथ डेनिम जैकेट, साड़ी के साथ बेल्ट, कुर्ती के साथ ट्राउजर-ऐसे बोल्ड कॉम्बिनेशन इस साल खूब देखने को मिले। त्योहारों और वेडिंग सीजन में फ्यूजन लुक सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
मैक्सी और फ्लोई सिलुएट्स का दबदबा: आरामदायक लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स की मांग बढ़ेगी। फ्लोई गाउन, फ्लेयर मैक्सी ड्रेसेस और ओवरसाइज को-ऑर्ड सेट महिलाओं और कॉलेज गर्ल्स के बीच सुपरहिट रहे। इन आउटफिट्स में कम्फर्ट के साथ रॉयल टच भी बहुत सी महिलाओं और युवाओं का फोकस था।
90's और Y2K फैशन की मजेदार वापसी: लो-वेस्ट जींस, शिमरी टॉप्स, बेबी टीज़, बटरफ्लाई पैटर्न और मिनी स्कर्ट्स 2025 में फिर से फैशन की दुनिया में पूरे साल छाए रहे हैं। खास कर जेन जी इस ट्रेंड को बड़े उत्साह से अपनाते नजर आए है। नीयॉन और मेटालिक शेड्स भी दोबारा पॉपुलर हुए।
यह भी पढ़ें: Lifestyle Tips: क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 बड़ी गलतियां? 36 की उम्र में ही आ जाएगा बुढ़ापा! रिसर्च में खुलासा
बोल्ड एक्सेसरीज बनी गेम चेंजर: साल 2025 में बड़े इयररिंग्स, ओवरसाइज़्ड बैग, स्टेटमेंट बेल्ट, लेयर्ड नेकलेस और कलरफुल सनग्लासेस हर आउटफिट को कंप्लीट करते नजए आए। सेलेब्स के साथ आम लोगों के बीच भी यह काफी पॉपुलर रहा। फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 'मोर इज' मोर' इस साल का स्टाइल मंत्रा था।
जेंडर-न्यूट्रल फैशन की बढ़ती डिमांड: युवाओं में जेंडर-न्यूट्रल ओवरकोट्स, शर्ट्स, बैगी ट्राउजर्स और यूनिसेक्स को-ऑर्ड सेट तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यह ट्रेंड 2026 में और बड़े स्तर पर अपनाया जा सकता है, जो फैशन इंडस्ट्री में अलग फ्लेवर लेकर आएगा।
स्मार्ट और टेक्नोलॉजी-बेस्ड फैशन: एलईडी फैब्रिक्स, स्मार्ट जैकेट्स, हीट-कंट्रोल क्लोदिंग और 3D प्रिंटेड आउटफिट्स फ्यूचर फैशन का हिस्सा बनने वाले हैं। मेट्रो सिटी में टेक फैशन आने वाले समय में और तेजी से पैठ बनाएगा।
यह भी पढ़ें: Salman Khan Lifestyle: 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सलमान खान, जानें उनकी सालाना कमाई












Click it and Unblock the Notifications